iPhone 17 सीरीज आने से पहले घट गए iPhone 16 Pro के दाम, सस्ते में खरीदने का गोल्डन चांस

एप्पल 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है, लेकिन इससे पहले iPhone 16 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रही है. विजय सेल्स पर आप इसे 21,700 रुपये तक सस्ता पा सकते हैं. आइए इस डील के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

iPhone 16 Pro: एप्पल कल यानी 9 सितंबर को अपना नया iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है. कई लोगों में इस चीज को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है. लेकिन लॉन्च से ठीक पहले ही iPhone 16 Pro पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है. अगर आप लंबे समय से इसे लेने की प्लानिंग कर रहे थे, तो ये डील आपको बिलकुल मिस नहीं करनी चाहिए.

दरअसल, विजय सेल्स अभी एप्पल के इस प्रीमियम फोन पर 21,700 रुपये से ज्यादा का भारी डिस्काउंट दे रहा है. यानी अगर आप पुराने iPhone को अपग्रेड करना चाहें या फिर Android से iPhone पर स्विच करने का प्लान बना रहे हों तो iPhone 16 Pro को कम कीमत में खरीदने का बेहतरीन चांस है. आइए आपको इस डील की जानकारी डिटेल में देते हैं.

iPhone 16 Pro पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

आपको बता दें कि एप्पल का यह धांसू आईफोन इंडिया में लॉन्च के वक्त 1,19,900 रुपये में आया था. फिलहाल यह विजय सेल्स की वेबसाइट पर सिर्फ 1,05,690 रुपये में मिल रहा है. मतलब सीधे 14,210 रुपये की बचत. यही नहीं, अगर आप HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो आपको ऊपर से 7,500 रुपये का और फायदा मिल जाएगा. यानी डील पूरी तरह मस्त है.

iPhone 16 Pro के फीचर्स

iPhone 16 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.3-इंच का बढ़िया LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन काफी स्मूद है क्योंकि इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट है. धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी क्योंकि इसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दमदार Apple A18 Pro चिपसेट लगा है

कैमरे की तरफ आएं तो आपको पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं. पहला 48MP का मेन कैमरा, दूसरा 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और तीसरा 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा. सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series की लॉन्च की घड़ियां करीब, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग?

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series: क्या अब खत्म होगा SIM कार्ड स्लॉट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >