iPhone 16 पर यहां मिल रहा है बंपर ऑफर, Flipkart और Amazon छूट गए पीछे

iPhone 16 Price & Offer: आईफोन 16 को आप अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं. हम बताते हैं कहां और कैसे-

iPhone 16 Offer: फेस्टिव सीजन की सेल में अगर आप बेस्ट ऑफर्स पर नया आईफोन नहीं खरीद पाये हैं, तो अब भी आपके पास एक शानदार मौका है. आईफोन 16 को आप अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं. यह डील Amazon India या Flipkart पर नहीं, बल्कि Vijay Sales पर ऑफर की जा रही है. इस डील में iPhone 16 के कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिनमें कैमरा कंट्रोल बटन और AI आधारित फीचर्स भी शामिल हैं.

क्या है कीमत और ऑफर प्राइस?

Vijay Sales पर लिस्टेड डीटेल्स के अनुसार, Apple iPhone 16 (128GB) को 72,900 रुपये में खरीदने का मौका दिया जा रहा है और इसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. iPhone 16 (128GB) की ओरिजनल कीमत 79,900 रुपये है. इसमें अट्रैक्टिव कलर वेरिएंट और कई अपग्रेड्स दिये हैं. Vijay Sales पर लिस्टेड डीटेल्स में बताया है कि इस पर 5 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है. इस हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर भी है.

iPhone 16 के फीचर्स कैसे हैं?

iPhone 16 में 6.1-inch का ऑल-स्क्रीन  OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले Super Retina XDR वाला है. iPhone 16 में A18 चिप का इस्तेमाल किया गया है. इससे यह हैंडसेट को स्मूद परफॉर्मेंस देता है. यह मोबाइल iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. iPhone 16 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48MP और दूसरा 12MP का कैमरा दिया है. iPhone 16 में 12MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है. स्प्लैश, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस वाला यह हैंडसेट IP68 रेटिंग के साथ आता है.

Apple का सबसे सस्ता iPhone मचाएगा धमाल, जानिए इसमें क्या होगा खास

iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >