इन्वर्टर एसी या कन्वर्टिबल एसी: आपके कमरे के लिए कौन है ज्यादा बेहतर और बिजली बचाने वाला

Inverter AC vs Convertible AC: गर्मी में सही AC चुनना आसान नहीं होता, खासकर इन्वर्टर और कन्वर्टिबल में फर्क समझना जरूरी है. इन्वर्टर एसी अपने आप पावर एडजस्ट करके शांत और लगातार कूलिंग देता है, जबकि कन्वर्टिबल एसी जरूरत के हिसाब से ठंडक बढ़ाने-घटाने का ऑप्शन देता है. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.

गर्मी के मौसम में एसी एक जरूरत बन जाता है. लेकिन जब नया एसी लेने या पुराने को बदलने की बात आती है, तो बाजार में इतने सारे ऑप्शन होते हैं कि कन्फ्यूज होना तय है. इनमें आपको खास तौर पर इन्वर्टर एसी (inverter AC) और कन्वर्टिबल एसी (convertible AC) जैसे दो ऑप्शन मिलेंगे. दोनों ही बेहतर कूलिंग और बिजली की बचत के लिए बनाए गए हैं. लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग होता है. अगर आप समझ लें कि कौन सा AC कैसे काम करता है, तो अपने कमरे के हिसाब से सही चुनाव करना आसान हो जाता है. सही एसी चुनने से बिजली का बिल भी काफी हद तक कम किया जा सकता है.

क्या है इन्वर्टर एसी?

इन्वर्टर एसी एक ऐसा एसी होता है जो कमरे की जरूरत के हिसाब से अपनी कूलिंग को खुद एडजस्ट करता है. इसमें कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, बल्कि लगातार चलता रहता है और उसकी स्पीड बदलती रहती है.

जब आपका कमरा सेट टेम्परेचर तक पहुंच जाता है, तो यह अपनी पावर कम कर देता है. उसके बाद वो उसी लेवल पर टेम्परेचर को बनाए रखता है. इससे न सिर्फ ठंडक स्थिर रहती है, बल्कि अचानक गर्म-ठंडे बदलाव भी नहीं होते. चूंकि इसमें बार-बार स्टार्ट और स्टॉप नहीं होता, इसलिए ये कम बिजली खपत करता है और नॉर्मल AC की तुलना में ज्यादा साइलेंट भी चलता है.

क्या है कन्वर्टिबल एसी?

कन्वर्टिबल एसी असल में एक स्मार्ट और फ्लेक्सिएबल एसी होता है. इसमें आप जरूरत के हिसाब से इसकी ठंडक देने की कैपेसिटी को बढ़ा या घटा सकते हैं. अगर कमरे में ज्यादा लोग हैं या बाहर बहुत ज्यादा गर्मी है, तो आप इसे ज्यादा पावर मोड में चला सकते हैं ताकि तेज ठंडक मिले. वहीं, अगर कमरे में कम लोग हैं या हल्की ठंडक चाहिए, तो आप इसकी कैपेसिटी कम करके बिजली की बचत भी कर सकते हैं.

आपके लिए कौन रहेगा ठीक?

अगर आप अपने कमरे के लिए AC चुन रहे हैं और बिजली की बचत भी सोच रहे हैं, तो दोनों ऐसी अच्छे हैं, बस इस्तेमाल का तरीका अलग है. इन्वर्टर एसी उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बेडरूम में शांत और लगातार ठंडी हवा चाहते हैं. ये खुद ही पावर को एडजस्ट करता रहता है, जिससे बिजली भी कम खर्च होती है और कूलिंग भी स्टेबल रहती है.

वहीं कन्वर्टिबल एसी ज्यादा उन जगहों के लिए सही है जहां लोगों की संख्या बदलती रहती है, जैसे लिविंग रूम. इसमें आप जरूरत के हिसाब से कूलिंग कम या ज्यादा कर सकते हैं. इससे बिजली पर कंट्रोल आपके हाथ में रहता है.

यह भी पढ़ें: टिम कुक ने Apple Maps को बताया अपने करियर की सबसे बड़ी गलती, जानिए क्यों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >