Instagram पर अगर गलती से डिलीट हो जाए पोस्ट तो टेंशन न लें, चुटकियों में ऐसे करें रिकवर

Instagram Post Recover: इंस्टाग्राम पोस्ट अगर डिलीट हो जाए तो बड़ी चिंता होती है कि उसे कैसे रीस्टोर कर सकते हैं. हम आपको बताते हैं एक आसान-सा तरीका, जिसे फॉलो कर आप डिलीट हुई इंस्टाग्राम पोस्ट आसानी से रिकवर कर सकते हैं.

Instagram Post Recover Tips: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आजकल कई लोग एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम के शानदार फीचर्स अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरिएंस देते हैं. अगर इंस्टाग्राम से आपकी कोई पोस्ट डिलीट हो गई है, तो आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको बताएंगे इसे रिकवर करने का तरीका.

इंस्टाग्राम पर कभी-कभी हम गलती से किसी अन्य कारण से किसी पोस्ट को डिलीट कर देते हैं. पोस्ट डिलीट होने के बाद हम परेशान हो जाते हैं कि अब इसे रिकवर कैसे कर पाएंगे. अगर आपने या आपके किसी जाननेवाले का इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट हो गया है, तो हम आपको बताते हैं कि इंस्टाग्राम से डिलीट हुए फोटो या वीडियो को आप किस तरह रिकवर कर सकते हैं.

Job Scams से रहें होशियार, जानें इनसे बचने का तरीका

Apple ID का पासवर्ड भूल गए तो टेंशन न लें, चुटकियों में ऐसे रिसेट करें

Instagram Post कैसे रिकवर करें?

इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट होने के बाद उसे रिकवर करने के लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप में जाना है

ऐप पर जाने के बाद आपको अपने प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना है. अब आपका प्रोफाइल ओपन हो जाएगा

आपकी प्रोफाइल के राइट साइड कॉर्नर पर आपको तीन लाइन दिखाई देगी. आपको इसपर टैप करना है

यहां पर आपको Your Activity का ऑप्शन नीचे स्क्रॉल करने पर दिखाई देगा. यहां आपको टैप करना है

अब आपको दो ऑप्शन- Recently deleted और Removed and archived Content दिखाई देगा

Recently Deleted सेक्शन में आपको अपने प्रोफाइल पोस्ट और वीडियो के साथ हर चीज दिख जाएगी

यहां Recently deleted पर टैप करके डिलीट हुए फोटो या वीडियो को आप रीस्टोर कर सकते हैं

यहां जो चीज ध्यान दी जानेवाली है, वह यह है कि इंस्टाग्राम के किसी भी फोटो या वीडियो को 30 दिन के अंदर ही रीस्टोर किया जा सकता है.

इंस्टाग्राम पोस्ट कैसे रिकवर करें?

आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलना है और अपने प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना है। इसके बाद, प्रोफाइल के दाएं कोने में तीन लाइनें दिखेंगी, उन पर टैप करें।

आपको ‘Your Activity’ का ऑप्शन कैसे मिलेगा?

‘Your Activity’ के लिए स्क्रॉल करें, जहां आपको डिलीट किए गए कंटेंट के विकल्प मिलेंगे।

किस सेक्शन में डिलीट किए गए पोस्ट दिखेंगे?

‘Recently Deleted’ सेक्शन में आपके द्वारा डिलीट किए गए सभी फोटो और वीडियो दिखाई देंगे।

क्या सभी डिलीट हुए पोस्ट को रिकवर किया जा सकता है?

नहीं, आप केवल उन फोटो या वीडियो को रिकवर कर सकते हैं जो आपने पिछले 30 दिनों में डिलीट किए हैं।

यदि पोस्ट 30 दिन बाद डिलीट हो गया तो क्या होगा?

30 दिनों के बाद, डिलीट किया गया पोस्ट रिकवर नहीं किया जा सकता है, इसलिए समय पर रिकवरी करना जरूरी है।

Aadhaar Update: आधार कार्ड को इस तारीख तक करें फ्री में अपडेट, जान लीजिए डेडलाइन

Tech Tips: पब्लिक वाई-फाई का पासवर्ड जानने में काम आयेंगे ये ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >