Infinix Note Edge: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Infinix अपना नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने को तैयार है. कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Note Edge 18 फरवरी को लॉन्च होगा. अच्छी बात ये है कि यह फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा. इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां इसके कई खास फीचर्स सामने आ चुके हैं. आइए देखते हैं.
डिस्प्ले और डिजाइन
Infinix Note Edge में 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाएगी. यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. साथ में Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी आपको मिलने वाला है. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला फोन होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.2mm है.
कलर ऑप्शन
यह फोन तीन रंगों में आएगा. पहला Lunar Titanium, दूसरा Stellar Blue और तीसरा Silk Green. ग्रीन वेरिएंट में खास Silk Fibre फिनिश मिलेगा, जबकि बाकी दो में sleek metallic लुक होगा.
प्रोटेक्शन और ऑडियो
फोन में IP65 रेटिंग मिलेगी. यानी पानी की छींटों से प्रोटेक्शन मिलेगा. साथ ही ड्यूल स्पीकर सेटअप मिलने वाला है, जिसकी साउंड ट्यूनिंग JBL ने की है. सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
परफॉर्मेंस और गेमिंग
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसका दावा किया गया AnTuTu स्कोर 7,50,000 है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर रन करता है. कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. गेमिंग लवर्स के लिए 90FPS सपोर्ट भी मिलने वाला है.
AI और गेमिंग फीचर्स
फोन में कुछ AI फीचर्स भी दिए जाएंगे. साथ ही गेमिंग के लिए Performance Mode, Magic Voice Changer, Network Enhancement और Bypass Charging जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं.
बैटरी और कैमरा
चूंकि यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके कई फीचर्स पहले से ही सामने आ चुके हैं. इसमें आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है.
कैमरा सेगमेंट में भी यह फोन निराश नहीं करता. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ में एक सेकेंडरी कैमरा भी आपको मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
यह भी पढ़ें: Pixel 10a से iPhone 17e तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये नए फोन
