6500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 90W चार्जिंग… Infinix का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च

Infinix जल्द ही अपने Note 60 Pro का खास Pininfarina Edition भारतीय बाजार में उतारने जा रही है. यह लिमिटेड एडिशन मॉडल प्रीमियम डिजाइन के साथ पावरफुल हार्डवेयर, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और एडवांस्ड कूलिंग तकनीक से लैस होगा. कंपनी इसे 24 जून को लॉन्च करेगी.

Infinix Note 60 Pro को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी इसका नया Pininfarina Edition पेश करने जा रही है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है और फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है. नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition सिर्फ स्टाइलिश लुक ही नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी लेकर आएगा. इसमें वही Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर मिलेगा जो स्टैंडर्ड मॉडल में दिया गया है. आइए इस फोन के बारे में डिटेल में जानते हैं.

कब लॉन्च होगा Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition?

कंपनी ने भारत में अपकमिंग Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन 24 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी.

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के फीचर्स

  • Infinix ने इस फोन के लिए मशहूर इटालियन कार डिजाइन कंपनी Pininfarina के साथ पार्टनरशिप की है. फोन में प्रीमियम कार्बन फाइबर फिनिश और 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम मिलेगा.
  • फिलहाल इसे कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की कन्फर्मेशन हुई है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm के 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा
  • लंबे समय तक गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Ice Cool Vapor Chamber Cooling System भी दिया जाएगा.
  • इसमें बड़ी 6,500mAh बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
  • डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस देगी. साथ ही, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलेगी.
  • फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन कैमरा 50MP का होगा. खास बात यह है कि इसमें Optical Image Stabilisation (OIS) का सपोर्ट भी दिया जाएगा. 
  • इस स्मार्टफोन में स्टैंडर्ड एडिशन की तरह Active Matrix रियर डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे भीड़ से अलग पहचान देता है. टिकाऊपन के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ सकता है Nothing Phone 4b, भारत में लॉन्च की तैयारी तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >