IITian Baba अभय सिंह का डांस वीडियो वायरल, Maha Kumbh शिव भजन पर झूमे

IITian Baba Abhay Singh Dance Viral Video: महाकुंभ 2025 में आये आईआईटियन बाबा अभय सिंह का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें आप भी

IITian Baba Abhay Singh Dance Viral Video: महाकुंभ 2025 में IITian बाबा उर्फ अभय सिंह का डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह���. अभय सिंह, जो एक IIT graduate हैं, महाकुंभ के दौरान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए अपनी ही धुन में नाचते हुए नजर आ रहे हैं. उनका यह वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है, और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. उनके अनोखे डांस ने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और उन्हें एक नयी पहचान दिलायी है.

रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने बाबा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”…लोग कहें मीरा भई बावरी, सास कहे कुल नासी रे.” वही पग घुंघरू बांध IITian बाबा भी आज खूब नाचे. किसी की प्रभु भक्ति की मस्ती का मजाक बनाना कहां तक उचित है?

इस वीडियो में आईआईटियन बाबा को भोलेनाथ के भजन पर नाचते देखा जा सकता है. बाबा के डांस स्टेप्स बड़े चर्चा में हैं. भोले के भजन में लीन बाबा दिल खोलकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बाबा एक शिविर में मौजूद हैं. कई लोग बाबा के डांस पर जमकर तालियां बजा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग बाबा के मस्ती भरे नृत्य की तारीफ करते नहीं थक रहे. बता दें कि बाबा अभय सिंह जूना अखाड़ा से ताल्लुक रखते हैं. मीडिया को उन्होंने बताया है कि उनका जन्म हरियाणा में हुआ, जिसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. फोटोग्राफी सीखी और फिर सब कुछ छोड़ कर संन्यास लेने का निर्णय लिया.

WATCH: कुंभ में इंटरव्यू ले रहे शख्स के इस सवाल पर भड़के बाबा ने चिमटे से कर दी पिटाई

WATCH: बाबा रामदेव ने बिहार के टार्जन के साथ लगायी रेस, फिटनेस की तारीफ में कही यह बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >