सिर्फ 1999 रुपये में मिल रहा Motorola Edge 60 Fusion, ऐसे उठाएं एक्सचेंज ऑफर का फायदा

अगर आप नया प्रीमियम Curved डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए ये खबर है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट अपने GOAT SALE से पहले ही स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दे रहा है. जी हां, जिसमें आप हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 60 Fusion को सस्ते में खरीद सकते हैं. इसमें आपको Curved डिस्प्ले के साथ-साथ मिलेगा 32MP का फ्रंट कैमरा. पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 12 जुलाई से GOAT SALE शुरू होने वाला है. ऐसे में सेल शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स के लिए अर्ली बर्डस डील्स (Early Bird Deals) लेकर आया है. जहां स्मार्टफोन्स पर मिल रही है एकदम धांसू डील. इस अर्ली बर्ड डील्स में कर्व्ड डिस्प्ले वाले Motorola Edge 60 Fusion की कीमत भी धड़ाम से गिर गई है. फ्लिपकार्ट इस फोन पर 1-2 हजार की नहीं बल्कि 5 हजार का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. तो फिर चलिए जानते हैं इस डील के बारे में.

ताश के पत्तों की तरह ढह गई Motorola Edge 50 Fusion की कीमत, डिस्काउंट के बाद जानें नई कीमत

Motorola Edge 60 Fusion की घट गई कीमत

फ्लिपकार्ट पर Curved डिस्प्ले वाले Motorola Edge 60 Fusion के 8GB+256GB वेरिएंट पर 11% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे 25,999 रुपये वाले फोन की कीमत घटकर 22,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा AXIS बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे इस मॉडल को आप सिर्फ 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

इतना ही नहीं, इस फोन पर 19000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी फ्लिपकार्ट दे रहा है. यानी कि अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर आप इस Motorola Edge 60 Fusion को सिर्फ 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आपके पुराने मॉडल की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. तभी आप एक्सचेंज वैल्यू का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है. उसके अनुसार ही फ्लिपकार्ट आपको एक्सचेंज वैल्यू देगा. ऐसे में आपके पुराने मॉडल पर एक्सचेंज वैल्यू 19 हजार रुपये से ज्यादा या कम भी हो सकती है.

Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स

डिस्प्ले: Motorola Edge 60 Fusion में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच 1.5K pOLED क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन दी गई है.

प्रोसेसर: Motorola Edge 60 Fusion में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 7400 SoC दिया गया है.

बैटरी: 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Motorola Edge 60 Fusion में 5500mAh की बैटरी दी गई है.

प्रोटेक्शन: Motorola Edge 60 Fusion IP68 + IP69 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट)से लैस है.

कैमरा: Motorola Edge 60 Fusion के बैक पैनल में 50MP+13MP का डुअल कैमरा सेटअप है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया गया है.

16GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन ला रही यह देसी कंपनी, सारे फीचर्स टकाटक

6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ Tecno Pova 7 5G Series की हुई एंट्री, जानें फीचर्स और कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >