iPhone से Android में WhatsApp डेटा कैसे करें ट्रांसफर? जानिए आसान तरीका

iPhone से Android में WhatsApp डेटा ट्रांसफर करना अब काफी आसान हो गया है. नए फीचर की मदद से यूजर्स कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना पूरा WhatsApp डेटा नए फोन में सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर कर सकते हैं.

फोन बदलना, खासकर iPhone से Android या Android से iPhone जाना, अक्सर मुश्किल भरा होता है. सबसे बड़ी चिंता रहती है WhatsApp चैट्स, फोटो और वीडियो सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करने की. ऐसे में अब WhatsApp ने इस परेशानी को काफी हद तक आसान बना दिया है. यूजर्स की इस प्रॉब्लम के लिए कंपनी एक फीचर लेकर आ गई है, जिसके जरिए कोई भी आसानी से अपनी चैट्स iPhone से Android ट्रांसफर कर सकता है.

अब मिलेगा Seamless Chat Transfer

WhatsApp ने नया क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर फीचर पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स iPhone से Android में अपनी पूरी चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो, वॉइस नोट्स, डॉक्यूमेंट्स, Channels और Communities आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.

डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

यह ट्रांसफर सीधे दोनों डिवाइस के बीच होता है, यानी आपका डेटा किसी क्लाउड सर्वर से नहीं गुजरता. WhatsApp के अनुसार, कंपनी भी इस डेटा को देख नहीं सकती. इससे प्राइवेसी बनी रहती है.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • ट्रांसफर WhatsApp सेटअप करने से पहले ही करना होगा.
  • पुराने और नए चैट्स को मर्ज नहीं किया जा सकता.
  • WhatsApp Business, स्टेटस और पेमेंट मैसेज ट्रांसफर नहीं होंगे.
  • फोन नंबर बदलने के लिए पहले पुराने डिवाइस पर अपडेट करना जरूरी है.

ऐसे करें iPhone से Android में चैट ट्रांसफर

  • iPhone में WhatsApp ओपन करें.
  • फिर राइट साइड दिए थ्री डॉट पर क्लिक करें.
  • यहां Chats के ऑप्शन में जाकर Transfer chat history पर जाएं.
  • यहां Transfer to Android वाले ऑप्शन में क्लिक करें.
  • इसके बाद Continue पर टैप करें और फोन अनलॉक रखें.
  • अब Android फोन में WhatsApp खोलें और उसी नंबर से लॉगिन करें.
  • QR कोड स्कैन करें और डिवाइस कनेक्ट करें.
  • Wi-Fi से कनेक्ट होकर ट्रांसफर शुरू करें.
  • प्रोसेस पूरी होने के बाद Next दबाकर अपनी चैट्स देखें.

इस नए फीचर के साथ अब फोन बदलना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, और आपकी WhatsApp चैट्स भी बिना किसी परेशानी के नए डिवाइस में सुरक्षित पहुंच जाएंगी.

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब 1 ही फोन पर चलेंगे 2 WhatsApp अकाउंट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >