Grok को अपने डेटा और फोटो इस्तेमाल करने से कैसे रोकें? जान लीजिए सबसे आसान तरीका

Grok यूजर्स को यह कंट्रोल देता है कि X पर मौजूद उनका डेटा और फोटो पर्सनलाइज्ड जवाबों के लिए कैसे इस्तेमाल हों. आज हम आपको बताएंगे कि ये सेटिंग्स कहां मिलती हैं और X-बेस्ड पर्सनलाइजेशन को स्टेप-बाय-स्टेप कैसे बंद किया जा सकता है. आइए जानते हैं.

एलन मस्क का Grok AI चैटबॉट अपने कंटेंट बनाने के तरीके और यूजर डेटा के इस्तेमाल को लेकर कई बार चर्चा में रहा है. हाल ही में AI से बनी तस्वीरों और पर्सनलाइजेशन को लेकर उठी चिंताओं ने प्राइवेसी पर सबका ध्यान खींचा है. अगर आप भी ग्रोक यूज करते हैं और ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं, तो Grok अपने यूजर्स को यह तय करने का ऑप्शन देता है कि उनके X (पहले Twitter) के डेटा का इस्तेमाल पर्सनलाइजेशन के लिए कैसे हो. जो यूजर न्यूट्रल जवाब चाहते हैं या नहीं चाहते कि उनकी X एक्टिविटी जवाबों को प्रभावित करे, वे यह ऑप्शन सेटिंग्स में जाकर बंद कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है ये सेटिंग

आपको बता दें कि डिफॉल्ट रूप से Grok आपके X अकाउंट से जुड़े डेटा का इस्तेमाल अपने जवाबों को पर्सनल बनाने के लिए करता है. इसमें आपकी प्रोफाइल की डिटेल्स, अकाउंट सेटिंग्स, पसंद-नापसंद और आपके अकाउंट पर दिखने वाले पब्लिक पोस्ट शामिल होते हैं. हालांकि इसका मकसद बेहतर जवाब देना है, लेकिन प्राइवेसी या निष्पक्ष कंटेंट चाहने वाले यूजर्स अपने डेटा इस्तेमाल को सीमित कर सकते हैं.

Grok में डेटा कंट्रोल कहां मिलेगा?

Grok में अपने डेटा के इस्तेमाल को कंट्रोल करने के लिए आपको उसकी सेटिंग्स में जाना होगा. ब्राउजर पर Grok खोलें और प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें. मेन्यू से Settings चुनें, फिर Data Controls सेक्शन में जाएं. यहां डेटा यूज, स्टोरेज और पर्सनलाइजेशन से जुड़े सभी ऑप्शन मिलते हैं.

X-आधारित पर्सनलाइजेशन कैसे बंद करें?

  • Grok में Settings पर जाएं
  • बाएं पैनल से Data Controls पर क्लिक करें
  • Personalize Grok using X ऑप्शन ढूंढें
  • इस स्विच को Off कर दें

इसके बाद Grok आपके X प्रोफाइल डेटा, अकाउंट जानकारी, लोकेशन, सेटिंग्स, पसंद और दिखने वाली पोस्ट्स का इस्तेमाल पर्सनलाइजेशन के लिए नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >