फोन का ये फीचर आपके परिवार तक तुरंत पहुंचा सकता है मदद का अलर्ट, जानें इसके बारे में

Emergency SOS फीचर आपके फोन को एक लाइफ सेविंग टूल है. यह मुश्किल समय में तुरंत आपके अपने लोगों और इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट भेज सकता है. Android और iPhone दोनों में इसे आसानी से सेट करके आप अपनी लोकेशन और मदद को तेजी से शेयर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

आज के समय में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या चैट का जरिया नहीं रहा. पैसे से लेकर मैप्स और कैमरा तक सब कुछ इसमें है. लेकिन इसी फोन में एक ऐसा फीचर भी है जो काफी काम का होने के बावजूद लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. हम बात कर रहे हैं Emergency SOS कॉन्टैक्ट फीचर की.

इसकी मदद से आप किसी भी इमरजेंसी या मुश्किल हालात में बहुत जल्दी अपने परिवार या करीबियों तक अलर्ट पहुंचा सकते हैं. हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोग इसके बारे में जानते ही नहीं, और जो जानते हैं उन्हें इसे सेटअप करने का तरीका पता नहीं होता. आइए आपको आसान तरीके से बताते हैं कि Android और iPhone दोनों में आप Emergency SOS कॉन्टैक्ट कैसे सेट कर सकते हैं.

Android में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट कैसे सेव करें?

  • सबसे पहले फोन की Settings में जाएं. 
  • फिर Safety & Emergency वाले सेक्शन को खोलें.
  • अब Emergency Contacts पर टैप करके अपने परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति का नंबर जोड़ दें.

खास बात ये है कि कई Android फोन में SOS फीचर भी होता है. जैसे पावर बटन को कई बार दबाने पर इमरजेंसी कॉल या अलर्ट चला जाता है. कुछ फोन, जैसे Xiaomi और Samsung, में तो और भी एडवांस फीचर्स मिलते हैं. जैसे आपकी लोकेशन अपने आप शेयर होना और इमरजेंसी मैसेज भेजना.

iPhone में Emergency SOS कैसे सेव करें?

iPhone में Emergency SOS फीचर Health ऐप के साथ पहले से ही दिया होता है. इसे एक्टिव करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले Health ऐप खोलें.
  • फिर अपने Profile पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Medical ID को चुनें.
  • अब Edit पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल करके Emergency Contacts तक जाएं.
  • यहां अपने कॉन्टैक्ट्स जोड़ें और उनके साथ अपना रिश्ता (relationship) भी सेलेक्ट करें.

Apple का Emergency SOS फीचर वाकई काफी काम का है. अगर आप इसे सेट कर लेते हैं, तो इमरजेंसी के समय सिर्फ पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर या एक खास बटन कॉम्बिनेशन से इसे तुरंत एक्टिव किया जा सकता है.

इसके बाद फोन सीधे इमरजेंसी सर्विस से कनेक्ट कर देता है. आपके चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेजता है और आपकी लोकेशन भी लाइव शेयर करता है, ताकि लोग आपको जल्दी ट्रेस कर सकें. कुछ डिवाइस तो तेज अलार्म भी बजाते हैं, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान तुरंत आपकी तरफ आ जाए.

यह भी पढ़ें: रोज, हफ्ते या महीने में? कब करना चाहिए अपने फोन को रीस्टार्ट, जानें फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >