Instagram Reels पर बार-बार आ रहे हैं बेकार वीडियो? ऐसे करें अपना एल्गोरिदम रीसेट, तुरंत दिखेगा फर्क

अगर Instagram Reels पर बार-बार बेकार या एक जैसे वीडियो आपको दिख रहे हैं, तो इसका भी उपाए है. आइए आपको बताते हैं Reels एल्गोरिदम कैसे काम करता है और इसे रीसेट करने का आसान तरीका क्या है.

क्या आपने नोटिस किया है कि जब आप Instagram Reels देखते हैं और किसी खास टॉपिक, जैसे ट्रेवल से जुड़े वीडियो देखते रहते हैं या उन्हें लाइक करते हैं, तो उसी तरह के वीडियो बार-बार दिखने लगते हैं? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि Reels एक खास एल्गोरिदम पर काम करता है. यह आपकी पसंद और देखने की आदत के हिसाब से वीडियो दिखाता है.

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बार-बार वही ट्रेंड, बेकार वीडियो या ऐसा कंटेंट दिखने लगता है जो अब आपको पसंद नहीं आता. ऐसे में अगर आप Instagram Reels का एल्गोरिदम रीसेट कर देते हैं, तो आपकी फीड फिर से फ्रेश हो सकती है. इसे कैसे करना है आइए आपको बताते हैं.

Instagram Reels का एल्गोरिदम रिसेट करना क्यों हो जाता है जरूरी?

कई बार Instagram Reels में बार-बार एक जैसे वीडियो दिखने लगते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐप आपकी एक्टिविटी देखकर समझता है कि आपको क्या पसंद है. आप किस Reel को पूरा देखते हैं, लाइक या कमेंट करते हैं. उसके बाद आपकी फीड उसी के हिसाब से सेट हो जाती है. लेकिन गलती से देखे गए वीडियो भी एल्गोरिदम बिगाड़ सकते हैं. ऊपर से समय के साथ हम सब की पसंद भी बदलती रहती है. ऐसे में Reels एल्गोरिदम रीसेट करना अच्छा ऑप्शन होता है, ताकि आपको आपकी नई पसंद के मुताबिक फ्रेश और बढ़िया कंटेंट दिख सके.

Instagram Reels का एल्गोरिदम कैसे रीसेट करें?

  • सबसे पहले Instagram ऐप खोलें और अपने प्रोफाइल पर जाएं
  • ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन लाइन (More ऑप्शन) पर टैप करें
  • मेन्यू में जाकर Content Preferences चुनें
  • वहां Reset Suggested Content पर टैप करें
  • स्क्रीन पर दिख रही जानकारी पढ़ें और टर्म्स एक्सेप्ट कर लें 
  • फिर Reset Suggested Content पर टैप करके कंफर्म कर दें

रीसेट पूरा होने के बाद Instagram धीरे-धीरे आपके लिए फिर से नए तरीके से कंटेंट सजेस्ट करना शुरू करेगा. शुरुआत में आपको पहले से अलग टॉपिक्स के वीडियो दिख सकते हैं. Instagram का कहना है कि एक बार रीसेट करने के बाद इसे वापस पहले जैसा नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: Instagram पर वही ऐड्स क्यों दिखते हैं जो आप सोच रहे होते हैं? जानिए वजह और बचने के आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >