Incognito में ब्राउजिंग करने के बाद क्या-क्या बचा रह जाता है? ऐसे मिनटों में गायब कर दें पूरी हिस्ट्री

Incognito मोड सिर्फ आपके डिवाइस पर थोड़ी-बहुत प्राइवेसी देता है. ब्राउजर बंद करते ही यह आपकी हिस्ट्री, कुकीज और फॉर्म डेटा हटा देता है. लेकिन यह आपकी IP एड्रेस को वेबसाइट्स या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से नहीं छुपाता. पूरी तरह गुमनाम रहने के लिए आपको डाउनलोड की गई फाइलें और बुकमार्क खुद से डिलीट करने पड़ते हैं.

Incognito Mode: अगर आप भी उनलोगों में से हैं जो यह सोचकर Incognito मोड का यूज करते हैं कि इससे आपको ऑनलाइन एक्टिविटी बिल्कुल प्राइवेट रहेगी और विंडो बंद करते ही सारी चीजें मिट जाएंगी, तो आप गलत हैं. यह फीचर आमतौर पर शेयर किए गए कंप्यूटर्स, पब्लिक डिवाइस या फिर हिस्ट्री अपने आप सेव न हो, इस वजह से यूज किया जाता है.

हालांकि Incognito मोड आपकी ब्राउजिंग को आपके डिवाइस पर सेव होने से रोकता है, लेकिन यह पूरी तरह गुमनामी की गारंटी नहीं देता. इसलिए यह समझना जरूरी है कि यह मोड क्या छुपाता है और क्या नहीं, ताकि आप अपनी प्राइवेसी सही तरह से संभाल सकें. आइए जानते हैं.

Incognito क्या-क्या डिलीट करता है?

जब आप ब्राउजर में Incognito विंडो खोलते हैं, तो आपका ब्राउजर एक अलग सा टेम्पररी सेशन बनाता है जो आपकी मेन प्रोफाइल से जुड़ा नहीं होता है. इस मोड में देखी गई वेबसाइटें आपकी हिस्ट्री में नहीं दिखतीं, और सेशन के दौरान बनने वाले कुकीज या साइट डेटा सभी Incognito टैब बंद होते ही अपने आप हट जाते हैं. सर्च बार में की गई खोज, फॉर्म में भरी गई जानकारी और लॉगिन डिटेल्स भी सेव नहीं होतीं, जब तक कि आप खुद उन्हें सेव करने का ऑप्शन न चुनें. जैसे ही आप सभी Incognito विंडो बंद कर देते हैं, पूरा सेशन खत्म हो जाता है और उससे जुड़ा टेम्पररी डेटा डिलीट हो जाता है.

Incognito क्या नहीं छुपाता?

Incognito मोड आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को वेबसाइट्स, आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, स्कूल या ऑफिस नेटवर्क से नहीं छुपाता. आपका IP एड्रेस वैसे ही दिखता रहता है, आप जो भी फाइल डाउनलोड करते हैं वो आपके डिवाइस में सेव ही रहती है, और सेशन के दौरान बनाए गए बुकमार्क भी स्थायी रूप से सेव हो जाते हैं. यानी Incognito का हिस्ट्री हटाने का मतलब सिर्फ यह है कि सभी खुली हुई विंडो बंद कर दें और जरूरत हो तो डाउनलोड की गई फाइलें या बुकमार्क खुद से डिलीट कर दें.

Incognito डेटा कैसे साफ करें?

  • सबसे पहले सभी Incognito विंडो बंद कर दें ताकि सेशन पूरी तरह खत्म हो जाए.
  • अगर इस दौरान कोई फाइल डाउनलोड की है, तो उसे अपने डिवाइस से डिलीट कर दें.
  • सेशन में बनाए गए बुकमार्क्स को बुकमार्क मैनेजर में जाकर हटा दें.
  • ब्राउजर का कैश और DNS रिकॉर्ड भी क्लियर कर दें ताकि कोई ट्रेस न बचे.
  • अगर आप Windows इस्तेमाल करते हैं, तो Command Prompt में ipconfig /flushdns टाइप करके सेव हुए डोमेन लुकअप्स हटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI वाली फोटो पकड़ना हुआ आसान, Google Gemini का नया इमेज वेरिफिकेशन फीचर अब बताएगा सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >