Laptop Tips: लैपटॉप के फैन से आ रही है तेज आवाज? घर बैठे इन टिप्स की मदद से करें ठीक

Laptop Tips: अगर आपके लैपटॉप के फैन से तेज आवाज आ रही है और यह आपको परेशान कर रहा है, तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाने होंगे.

Laptop Tips: आपने कई बार नोटिस किया होगा कि लैपटॉप का फैन अजीब आवाज करने लगता है. यह जरूरी नहीं कि लैपटॉप पुराना हो या उसमें कोई बड़ी खराबी आ गई हो, यह समस्या किसी भी समय सामने आ सकती है. अगर आपके लैपटॉप में भी ऐसी ही दिक्कत आ रही है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा. अच्छी बात यह है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको किसी टेक्नीशियन के पास जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर ही इसे ठीक कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि लैपटॉप फैन की आवाज को कैसे कम किया जा सकता है.

क्यों आती है लैपटॉप से आवाज

अगर आपके लैपटॉप में से किसी तरह की घरघराहट या घिसटने की आवाज आ रही है, तो इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं. लैपटॉप के ओवरहिट की वजह से ऐसी समस्या हो सकता है. इसके अलावा, यदि अंदर लगा फैन टूट जाए, तो भी यह आवाज करने लगती है.

यह भी पढ़ें: Airtel का ‘Fraud Detection Solution’, अब यूजर्स को स्पैम कॉल्स और SMS से मिलेगी छुट्टी

Laptop Tips: लैपटॉप के फैन की दिक्कत को कैसे ठीक करें?

  • अगर आपके लैपटॉप का फैन सही से काम नहीं कर रहा है, तो सबसे पहले उसे किसी सख्त और समतल सतह पर रखें. इसके बाद, एयर वेंट्स (हवा के रास्ते) को अच्छे से साफ करें ताकि धूल हट जाए.
  • लैपटॉप में बैकग्राउंड में चल रहे गैर-जरूरी प्रोग्राम्स को बंद कर दें. बैकग्राउंड प्रोग्राम को बंद करने के लिए आपको Ctrl + Alt + Delete वाले की को प्रेस करना है. इसके बाद राइट क्लिक करके उस प्रोग्राम को बंद कर दें, जिसे आप क्लोज करना चाहते हैं. अंत में एंड टास्क पर क्लिक कर दें.
  • यदि सिस्टम में वायरस या मैलवेयर हैं, तो उन्हें एंटीवायरस की मदद से हटाएं.
  • इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, आप SMC (System Management Controller) और PRAM (Parameter RAM) को रीसेट कर सकते हैं.
  • अगर आपका लैपटॉप ज्यादा गरम होता है, तो आपको कूलिंग पैड का इस्तेमाल करना चाहिए. ये पैड अतिरिक्त फैन से लैस होते हैं जो लैपटॉप को ठंडा रखने में मदद करते हैं. 
  • आखिर में, यह चेक करें कि आपके लैपटॉप के सभी ड्राइवर्स अपडेटेड हों.

यह भी पढ़ें: UPI से अब गलती से भी गलत खाते में नहीं ट्रांसफर होगा पैसा, जानिए कैसे

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >