EPF Balance Check: पासबुक से लेकर पेंशन तक मिलेगी हर डिटेल, ऐसे निकालें अपने राज्य का EPFO WhatsApp Number

पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आने के बाद बैलेंस चेक करना हुआ और आसान. जानिए आधिकारिक वेबसाइट से अपने राज्य और शहर का ईपीएफओ व्हाट्सएप नंबर निकालने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ धारकों के खातों में 8.25 प्रतिशत की नई ब्याज दर से पैसा क्रेडिट करना शुरू कर दिया है. ऐसे में करोड़ों नौकरीपेशा लोग अपना पीएफ बैलेंस और ब्याज का पैसा चेक करने की कोशिश कर रहे हैं.

अगर आप भी दफ्तरों के चक्कर काटे बिना घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट की पल-पल की अपडेट पाना चाहते हैं, तो ईपीएफओ की नई व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा आपके बेहद काम आ सकती है. इस सेवा के जरिए हर राज्य और क्षेत्रीय कार्यालय के हिसाब से अलग व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, ताकि यूजर्स की समस्याओं का समाधान तुरंत हो सके.

अपने राज्य और शहर का आधिकारिक EPFO WhatsApp नंबर कैसे खोजें

अपने क्षेत्रीय ईपीएफओ दफ्तर का सही व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर तलाशना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउजर में ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी होगी.

होमपेज खुलते ही स्क्रीन के कोने में विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स के आइकॉन नजर आएंगे. इनमें से जैसे ही आप व्हाट्सएप के आइकॉन पर क्लिक करेंगे,

आपके सामने देश भर के सभी राज्यों, शहरों और क्षेत्रीय कार्यालयों के व्हाट्सएप नंबरों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी. यहां से आप अपने क्षेत्र का नंबर सेव करके सीधे मैसेज भेज सकते हैं.

व्हाट्सएप पर मिलेंगी पीएफ और पेंशन से जुड़ी ये सुविधाएं

ईपीएफओ की इस व्हाट्सएप सेवा के जरिए पीएफ खाताधारक कई तरह की सहूलियतों का लाभ उठा सकते हैं. इस माध्यम से आप अपने पीएफ अकाउंट के मौजूदा बैलेंस की जानकारी पा सकते हैं.

इसके अलावा ई-केवाईसी अपडेट की स्थिति, पेंशनधारकों के लिए पेंशन संबंधी अपडेट्स, और यूएएन (UAN) से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का निवारण भी मैसेज के जरिए हो जाता है.

यदि आपकी पासबुक देखने या पीएफ फंड ट्रांसफर से संबंधित कोई शिकायत है, तो उसे भी इस प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराया जा सकता है.

व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय बरतें ये जरूरी सावधानियां

व्हाट्सएप पर पीएफ सेवाओं का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है. चूंकि धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल से निकाला गया नंबर ही इस्तेमाल में लाएं.

ईपीएफओ कभी भी किसी मैसेज के जरिए आपके बैंक खाते की संवेदनशील जानकारी, एटीएम पिन या ओटीपी (OTP) नहीं मांगता है. इसलिए किसी भी अनजान नंबर पर अपने निजी और वित्तीय विवरण साझा न करें और केवल अधिकृत हेल्पडेस्क के माध्यम से ही संवाद करें.

ये भी पढ़ें: Phone Battery Saving Tips: फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? आज ही बंद कर दें ये 5 सेटिंग्स, पूरे दिन मिलेगा बेहतर बैकअप

ये भी पढ़ें: AI से म्यूजिक बनाना हुआ आसान! इन टूल्स से तैयार करें गाने, लेकिन पहले समझ लें कॉपीराइट का पूरा नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >