आपकी हर क्लिक, हर सर्च और हर लोकेशन इंटरनेट पर दर्ज, ऐसे मिटाएं डिजिटल फुटप्रिंट

गूगल एक्टिविटी से लेकर VPN तक, जानें 5 आसान स्टेप्स जिनसे आप अपनी डिजिटल फुटप्रिंट मिटाकर ऑनलाइन प्राइवेसी सुरक्षित कर सकते हैं.

आज के समय में हमारी हर क्लिक, हर सर्च और हर लोकेशन इंटरनेट पर दर्ज हो जाती है. सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक, हर जगह हमारी डिजिटल पहचान मौजूद रहती है. लेकिन अगर आप चाहें तो इस पहचान को मिटाना संभव है. हाल ही में एक वायरल पोस्ट ने बताया कि कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपनी डिजिटल फुटप्रिंट को डिलीट कर सकते हैं और ऑनलाइन प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल पा सकते हैं.

गूगल एक्टिविटी से शुरुआत करें

सबसे बड़ा हिस्सा हमारी ऑनलाइन एक्टिविटीज का गूगल के पास होता है. चाहे सर्च हो, यूट्यूब वीडियो हो या मैप्स का इस्तेमाल- सब कुछ गूगल एक्टिविटी में सेव रहता है. इसके लिए आपको myactivity.google.com पर जाकर “Delete activity by” चुनना होगा. यहां आप “All time” से लेकर किसी खास तारीख तक का डेटा मिटा सकते हैं.

डेटा कलेक्शन रोकें

सिर्फ पुराना डेटा हटाना काफी नहीं है. जरूरी है कि आगे से गूगल आपकी जानकारी सेव ही न करे. इसके लिए “Activity Controls” में जाकर Web & App Activity, Location History और YouTube History को ऑफ कर दें. इससे गूगल आपके सर्च, लोकेशन और वीडियो देखने की आदतें रिकॉर्ड नहीं करेगा.

डिवाइस ट्रैकिंग बंद करें

गूगल अकाउंट की Data & Privacy सेटिंग्स में जाकर सभी ट्रैकिंग ऑप्शन बंद कर दें. इससे आपके अलग-अलग डिवाइस पर होने वाली एक्टिविटीज ऑटोमैटिकली लॉग नहीं होंगी.

ऑटो-डिलीट सेट करें

बार-बार डेटा मिटाना झंझट लग सकता है. इसके लिए “Auto-Delete” फीचर ऑन करें. यहां आप चुन सकते हैं कि 3 महीने, 18 महीने या 36 महीने से पुराना डेटा अपने आप डिलीट हो जाए. इससे आपका अकाउंट खुद-ब-खुद साफ होता रहेगा.

कनेक्शन को सुरक्षित बनाएं

सिर्फ डेटा मिटाना ही काफी नहीं है. इंटरनेट इस्तेमाल करते समय सुरक्षित रहना भी जरूरी है. इसके लिए VPN का इस्तेमाल करें और Brave, Tor या DuckDuckGo जैसे प्राइवेसी-फोकस्ड ब्राउजर अपनाएं. साथ ही, पासवर्ड हर कुछ महीनों में बदलते रहें ताकि किसी भी डेटा ब्रीच से बचा जा सके.

ऑनलाइन आइडेंटिटी पर कंट्रोल

डिजिटल फुटप्रिंट मिटाना सिर्फ हिस्ट्री डिलीट करने का मामला नहीं है, बल्कि यह आपकी ऑनलाइन आइडेंटिटी पर कंट्रोल पाने का तरीका है. इन स्टेप्स को अपनाकर आप तय कर सकते हैं कि इंटरनेट पर आपकी कितनी जानकारी मौजूद रहे और कितनी गायब हो जाए.

यह भी पढ़ें: Gmail स्टोरेज फुल? इन आसान तरीकों से करें मिनटों में इनबॉक्स खाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >