Grok AI Imagine: एलन मस्क का AI टूल हुआ एकदम FREE, जितना मर्जी उतना बनाएं मजेदार इमेज और वीडियो

Grok AI Imagine: एलन मस्क की कंपनी xAI के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल Grok Imagine को एंड्रॉयड यूजर्स अब एकदम फ्री में यूज कर सकते हैं. इस टूल को अब तक केवल iOS यूजर्स तक ही सिमित था. इस टूल की मदद से आप टेक्स्ट या वॉइस प्रॉम्प्ट के जरिए वीडियो और इमेज जनरेट कर सकते हैं.

Grok AI Imagine: एलन मस्क के X (पूर्व में ट्विटर) ने पोस्ट करते हुए बताया कि अब Grok Imagine फीचर Grok ऐप में सभी के लिए फ्री है. यह घोषणा ठीक कुछ घंटों बाद आई, जब OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने अपना नया मॉडल GPT-5 लॉन्च किया. बता दें कि Grok Imagine एक एडवांस्ड AI मॉडल है, जो टेक्स्ट या वॉइस प्रॉम्प्ट से वीडियो और इमेज जनरेट करने में माहिर है. इसे एलन मस्क की कंपनी xAI ने बनाया है.

हालांकि OpenAI का Sora टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल और गूगल का Veo 3 भी इसी तरह की सुविधा देते हैं, लेकिन फिलहाल ये केवल पेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं. फीचर का अपडेट शेयर करते हुए एलन मस्क ने X पर लिखा, “Grok Imagine ने यूजर्स के लिए 4.4 करोड़ से ज्यादा इमेज तैयार की हैं, जबकि कल यह आंकड़ा 2.2 करोड़ था.”

Grok AI Imagine से कैसे करें इमेज जनरेट? 

इमेज क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपके पास Grok ऐप होना जरूरी है, जो एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. ऐप इंस्टॉल करने के इस प्रोसेस को फॉलो करें-

  • Grok ऐप खोलें.
  • टॉप मेन्यू से ‘Imagine’ ऑप्शन चुनें.
  • जिस तरह की इमेज बनाना चाहते हैं, उसका टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें.
  • या फिर अपने डिवाइस से कोई फोटो अपलोड करें और उसे एआई की मदद से कस्टमाइज करें.

जनरेट हुए इमेज का वीडियो में कैसे बदलें?

Grok Imagine अब किसी भी AI जनरेटेड फोटो को शॉर्ट वीडियो में बदलने की सुविधा भी दे रहा है. फोटो तैयार होने के बाद, यूजर को बस ‘Make video’ ऑप्शन पर टैप करना होगा. ऐप आपको चार मोड देता है-  Normal, Fun, Custom और एक विवादित Spicy मोड. यह फीचर उन क्रिएटर्स के लिए खास हो सकता है जो बिना जटिल एडिटिंग टूल्स के जल्दी और आसान तरीके से एआई-पावर्ड एनीमेशन बनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ChatGPT 5 ने बताया अंडा और पनीर में कौन है प्रोटीन का असली बादशाह?

यह भी पढ़ें: Grok AI से भारत में सबसे ज्यादा पूछे जानेवाले ये रहे टॉप 10 सवाल, जवाब सुनकर दिमाग चकरा जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >