Smart TV की स्क्रीन को कैसे साफ करें? जान लें आसान और सेफ तरीका वरना हो जाएगा नुकसान

How to clean Smart TV Screen: स्मार्ट टीवी घर घर के सामान का एक जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी सही सफाई करना कितना जरूरी है? कई बार लोग गलत तरीके अपनाकर अनजाने में अपने टीवी को नुकसान पहुंचा देते हैं. इसलिए आज हम आपको कुछ आसान और सेफ तरीके बताने वाले हैं, जिनसे आपका टीवी हमेशा चमकता रहेगा.

How to clean Smart TV Screen: दिवाली की सेल हाल ही में खत्म हुई और कई लोगों ने सस्ते दामों पर अपने घर स्मार्ट टीवी लेकर आए हैं. स्मार्ट टीवी आज हर घर की जरूरत बन गयी है. नेटफ्लिक्स पर फुल HD में फिल्म देखनी हो या लाइव क्रिकेट मैच, एक बढ़िया स्मार्ट टीवी घर पर ही थिएटर वाला एक्सपीरियंस देता है. लेकिन सिर्फ स्मार्ट टीवी खरीद लेने से काम नहीं चलता, उसकी देख भाल भी करनी जरूरी होती है.

सफाई उसी देखभाल का अहम हिस्सा होता है. लेकिन कई लोगों को स्मार्ट टीवी साफ करने का सही तरीका मालूम नहीं होता. अगर सफाई गलत तरीके से की जाए तो टीवी की स्क्रीन को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए आज हम आपको कुछ आसान और सेफ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके अपने टीवी को साफ-सुथरा और नया जैसा रख सकते हैं.

Smart TV को साफ करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस

टीवी बंद करें और प्लग निकालें

सफाई शुरू करने से पहले टीवी को बंद कर दें और पावर प्लग को सॉकेट से निकाल लें. ऐसा करना आपकी सेफ्टी के लिए जरूरी है और साथ ही बंद स्क्रीन पर धूल और दाग आसानी से दिखाई पड़ते हैं.

सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से करें साफ

स्क्रीन पर लगी धूल हटाने के लिए हमेशा सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का ही यूज करें. ये कपड़ा स्क्रीन पर खरोंच नहीं डालता और डस्ट को आसानी से हटा देता है. पेपर टॉवल, टिश्यू या किसी रफ कपड़े का यूज बिलकुल भी न करें, वरना स्क्रीन डैमेज हो सकती है.

जरूरत हो तो हल्के गीले कपड़े का यूज करें

अगर स्क्रीन पर जिद्दी दाग या निशान लगे हों, तो माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला कर लें. लेकिन ध्यान रहे पानी बहुत ज्यादा न लें और स्क्रीन पर सीधे स्प्रे बिल्कुल न करें. हल्के हाथ से स्क्रीन पोंछें और ज्यादा प्रेशर देने से बचें.

स्क्रीन क्लीनर का सही तरीके से इस्तेमाल करें

हमेशा वही क्लीनर यूज करें जो खास तौर पर स्क्रीन की सफाई के लिए बनाए गए हों. अल्कोहल, अमोनिया या किसी भी तरह के केमिकल वाले क्लीनर का यूज न करें, क्योंकि इससे स्क्रीन को नुकसान हो सकता है.

टीवी रिमोट को भी साफ रखें

टीवी की स्क्रीन के अलावा एक और चीज है जिसे साफ रखना उतना ही जरूरी है. हम बात कर रहे रिमोट की. रिमोट को हर कोई बार-बार छूता है. ऐसे में उस पर समय के साथ काफी बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. इसलिए उसे साफ रखना बेहद जरूरी है. साफ रखने के लिए सबसे पहले बैटरी निकाल दें. फिर हल्के से थपथपाकर अंदर जमी धूल या टुकड़ों को निकालें. 

इसके बाद हल्के एक गीले कपड़े से पूरे रिमोट को पोंछें और बटन के बीच की जगह भी साफ करें, क्योंकि वहीं सबसे ज्यादा तेल और मैल जमा होता है. जिद्दी गंदगी के लिए कॉटन स्वैब (Q-tip), छोटा ब्रश या टूथपिक भी यूज कर सकते हैं. चाहें तो वेट वाइप्स या सैनिटरी वाइप्स से भी साफ कर सकते हैं ताकि कीटाणु मर जाएं.

यह भी पढ़ें: Smart TV की पिक्चर क्वालिटी नहीं आ रही सही? बदल कर देखें ये 5 सेटिंग्स, मिलेगा थिएटर वाला झकास मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >