WhatsApp दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है. इसमें आपको कई काम के फीचर्स मिलते हैं, जिनमें से एक है किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने का ऑप्शन. कई बार हम स्पैम कॉल्स, अनजान लोगों के मैसेज या बार-बार परेशान करने वालों से बचने के लिए नंबर ब्लॉक कर देते हैं. लेकिन ऐसा भी होता है कि गलती से किसी जरूरी कॉन्टैक्ट को भी ब्लॉक कर देते हैं.
ऐसे में टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. WhatsApp आपको एक खास फीचर देता है, जिसकी मदद से आप एक ही जगह पर अपने सभी ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
iPhone में ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स कैसे देखे?
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें.
- इसके बाद नीचे दाईं तरफ दिख रहे अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
- अब यहां से Privacy वाले ऑप्शन में जाएं.
- थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको Contacts का सेक्शन दिखेगा. उसी पर टैप करें.
- यहां आपको Blocked contacts का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपने कितने लोगों को ब्लॉक किया हुआ है.
- अगर आप किसी को unblock करना चाहते हैं, तो उस नंबर पर टैप करके आसानी से unblock कर सकते हैं.
Android में ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स कैसे देखे?
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें.
- अब स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें.
- सबसे नीचे दिख रहे Settings पर टैप करें
- इसके बाद Privacy वाले ऑप्शन में जाएं.
- यहां आपको Contacts सेक्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करें.
- अब आपको Blocked accounts का ऑप्शन दिखेगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपने कितने लोगों को ब्लॉक किया हुआ है.
- जिसे भी unblock करना है, बस उसके नंबर पर टैप करें और उसे आसानी से unblock कर दें.
ध्यान देने वाली बातें
अगर आपने किसी को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन आप दोनों एक ही ग्रुप में हैं, तो वहां आप एक-दूसरे के मैसेज फिर भी देख पाएंगे. इसलिए बेहतर है कि ऐसे ग्रुप्स जॉइन करने से बचें, जहां ऐसे लोग हों जिनसे आप बात नहीं करना चाहते. साथ ही, अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग ‘Everyone’ पर है, तो ब्लॉक करने के बाद भी उस ग्रुप की ऑनलाइन लिस्ट में आपका नाम दिख सकता है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि वो व्यक्ति यह नहीं देख पाएगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका
