अब ChatGPT से खोजें सस्ते फ्लाइट टिकट, Skyscanner इंटीग्रेशन से ऐसे करें स्टेप-बाय-स्टेप बुकिंग

ChatGPT में Skyscanner इंटीग्रेशन से अब फ्लाइट ढूंढना और बुक करना बहुत आसान हो गया है. बस चैट में कमांड देकर आप सस्ते टिकट, टाइमिंग और अलग-अलग ऑप्शन देख सकते हैं. यह आपको रियल-टाइम डेटा दिखाता है, जिससे हमेशा लेटेस्ट कीमत मिलती है.

Skyscanner ने ChatGPT के साथ मिलकर फ्लाइट ढूंढने और बुक करने का तरीका काफी आसान बना दिया है. अब चाहे आप पहले से ट्रिप प्लान कर रहे हों या अचानक कहीं जाना हो, सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो सकता है. यह फीचर सीधे ChatGPT ऐप में ही मिलता है. यहां आप फ्लाइट सर्च कर सकते हैं, कीमतों की तुलना कर सकते हैं और ट्रैवल टाइम भी देख सकते हैं. खास बात ये है कि यहां आपको रियल-टाइम डेटा मिलता है. यानी हमेशा लेटेस्ट प्राइस और ऑप्शन दिखते हैं. आइए स्टेप-बाय-स्टेप आपको बताते हैं कि इस टूल का इस्तेमाल करके सबसे सस्ती फ्लाइट कैसे खोजी जा सकती है.

ChatGPT की मदद से सबसे सस्ती फ्लाइट कैसे ढूंढें?

  • ChatGPT को खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें (ऐप या वेबसाइट पर).
  • ऊपर बाईं तरफ दिए गए Menu बटन पर क्लिक करें और Apps ऑप्शन चुनें.
  • नोट: अगर Menu नहीं दिख रहा है, तो More पर क्लिक करें.
  • अब Skyscanner ऐप खोलें और उसे ChatGPT के साथ इंटीग्रेट करें.
  • इसके बाद नई चैट शुरू करें और सस्ती फ्लाइट खोजने के लिए कमांड डालें. 
  • जैसे आप लिख सकते हैं: ‘@skyscanner find the cheapest flight from Delhi to Dubai in May.’

अब ये AI टूल आपको चैट के अंदर ही सबसे बेहतरीन और सटीक रिजल्ट दिखाएगा. खास बात ये है कि यह हमेशा लाइव डेटा से जुड़ा रहता है. इसलिए आप जितनी बार भी पूछेंगे, आपको हर बार अपडेटेड और ताजा जानकारी ही मिलेगी.

ChatGPT के अंदर Skyscanner इस्तेमाल करने के फायदे

  • आपको एक ही जगह पर कई फ्लाइट ऑप्शन मिल जाते हैं. साथ में कीमत, एयरलाइन और सफर का समय भी दिखता है.
  • अगर सर्च बदलना हो तो बस नया टाइप कर दीजिए, फिर से शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • आप अलग-अलग ऑप्शन को जल्दी से तुलना करके अपने लिए सही फ्लाइट चुन सकते हैं.
  • कीमतें हमेशा अपडेट रहती हैं क्योंकि यह कई एयरलाइंस से लाइव डेटा लेता है.
  • फ्लाइट के साथ-साथ आप होटल और कार रेंटल भी एक ही चैट में सर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट या मॉल की पार्किंग में खो जाती है आपकी कार? Google Maps का ये फीचर देगा सटीक लोकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >