WhatsApp डेटा रखना है सुरक्षित? बस ऑन कर लें ये सिक्योरिटी फीचर

WhatsApp का Two-Step Verification फीचर अकाउंट को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देता है. OTP के साथ 6 अंकों का PIN जोड़कर यह हैकिंग और डेटा चोरी होने से बचाता है. यहां जानिए क्या है यह फीचर और कैसे कर सकते हैं इसे ऑन.

अगर आप रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके चैट्स, फोटो और पर्सनल डेटा की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है. आजकल बढ़ते साइबर फ्रॉड, अकाउंट हैकिंग और सिम स्वैप जैसे मामलों के बीच सिर्फ OTP पर भरोसा करना काफी नहीं है. ऐसे में WhatsApp का Two-Step Verification फीचर आपके अकाउंट को एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर देता है, जिससे आपकी प्राइवेसी और डेटा दोनों सुरक्षित रहते हैं.

WhatsApp Two-Step Verification क्या है?

Two-Step Verification एक सिक्योरिटी फीचर है, जो आपके WhatsApp अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाता है. जब आप इस फीचर को ऑन करते हैं, तो किसी नए डिवाइस पर अपने फोन नंबर से लॉगिन करने के लिए सिर्फ OTP ही नहीं, बल्कि एक 6 अंकों का PIN भी डालना पड़ता है.

इसका मतलब यह है कि अगर किसी को आपका OTP मिल भी जाए, तब भी वह आपके अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाएगा, जब तक उसके पास आपका सेट किया हुआ PIN नहीं होगा.

यह फीचर खासतौर पर सिम स्वैप या फोन चोरी जैसी स्थितियों में आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

WhatsApp Two-Step Verification कैसे ऑन करें?

Two-Step Verification को एक्टिवेट करना बहुत आसान है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले WhatsApp पर जाएं.
  • इसके बाद Settings (सेटिंग्स) में जाएं.
  • Account (अकाउंट) सेक्शन पर टैप करें.
  • यहां आपको Two-Step Verification का ऑप्शन मिलेगा, इसे ऑन करें.
  • अब 6 अंकों का PIN सेट करें और उसे कन्फर्म करें.
  • चाहें तो एक ईमेल एड्रेस भी जोड़ सकते हैं (रिकवरी के लिए).
  • लास्ट में Done पर टैप करें.

Two-Step Verification कैसे बंद करें या PIN बदलें?

अगर आप इस फीचर को बंद करना चाहते हैं या अपना PIN बदलना चाहते हैं, तो यह भी काफी आसान है. इसके लिए-

  • Settings में जाएं.
  • Account सेक्शन खोलें.
  • Two-Step Verification पर टैप करें.
  • यहां आपको Turn Off और Change PIN के ऑप्शन मिलेंगे.
  • आप इसी सेक्शन से अपना ईमेल एड्रेस भी अपडेट कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है यह फीचर?

Two-Step Verification आपके WhatsApp अकाउंट को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देता है, जिससे कोई भी अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट तक आसानी से पहुंच नहीं सकता. खासकर आज के समय में, जब साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, यह फीचर हर यूज़र के लिए बेहद जरूरी हो जाता है.

यह भी पढ़ें: फोन की स्टोरेज बार-बार फुल क्यों हो रही है? WhatsApp सेटिंग में छुपा है असली कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >