पब्लिक Wi-Fi यूज करते हैं? जानें कैसे हैकर्स कुछ ही सेकंड में उड़ा सकते हैं आपका पैसा और डेटा

Public Wi-Fi Risks: आजकल फ्री पब्लिक Wi-Fi काम का जरूर है, लेकिन इसमें छुपा खतरा बड़ा है. रिस्की नेटवर्क पर हैकर्स आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी और डेटा चुरा सकते हैं. इसलिए बैंकिंग और पेमेंट जैसी चीजों से बचें, VPN और 2FA का यूज करें और ऑटो-कनेक्ट बंद रखकर खुद को सेफ रखें.

Public Wi-Fi Risks: आज के समय में भारत में करोड़ों लोग एयरपोर्ट, कैफे, रेलवे स्टेशन और मॉल जैसी जगहों पर पब्लिक Wi-Fi यूज करते हैं. इंटरनेट फ्री हो तो भला कौन मना करेगा? लेकिन यही सुविधा कई बार बड़ी परेशानी भी बन सकती है. साइबर एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि रिस्की पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क हैकिंग, डेटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड का आसान रास्ता बन सकते हैं.

2026 में डिजिटल पेमेंट और मोबाइल बैंकिंग हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं. ऐसे में पब्लिक Wi-Fi से जुड़ना आपके डेटा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. थोड़ी सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट, पासवर्ड और पर्सनल डिटेल्स को खतरे में डाल सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान लेकिन असरदार तरीकों को अपनाकर आप ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी से खुद को आसानी से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

जब आप पब्लिक Wi-Fi यूज करते हैं तो क्या होता है?

जब आप किसी भी फ्री पब्लिक Wi-Fi से कनेक्ट होते हैं, तो असल में आप एक ऐसे नेटवर्क से जुड़ रहे होते हैं जो कई लोगों के साथ शेयर किया जा रहा होता है. अक्सर ये पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड भी नहीं होता है. इसका मतलब है कि उसी नेटवर्क पर मौजूद कोई भी टेक-समझदार व्यक्ति आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकता है. 

हैकर्स ऐसे मौकों पर ‘man-in-the-middle’ जैसी तकनीक इस्तेमाल करते हैं. इससे वे चुपचाप आपके और वेबसाइट के बीच बैठ जाते हैं और सारी जानकारी देख सकते हैं. अब सोचिए आप जो भी टाइप करते हैं, जैसे पासवर्ड, OTP, ईमेल या कोई भी निजी जानकारी, अगर नेटवर्क सेफ नहीं है तो वो आसानी से इंटरसेप्ट की जा सकती है.

कई बार फेक Wi-Fi हॉटस्पॉट बनाए जाते हैं, जो नाम और दिखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं. लोग बिना सोचे-समझे उनसे कनेक्ट हो जाते हैं और यहीं से असली रिस्क शुरू हो जाता है.

कैसे रखें खुद को सेफ?

पब्लिक Wi-Fi का यूज करना बिल्कुल ठीक है, बस इसे थोड़े समझदारी भरे तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है. कभी भी पब्लिक नेटवर्क पर बैंकिंग ऐप्स न खोलें या पेमेंट जैसी संवेदनशील चीजें न करें. कोई भी वेबसाइट खोलते समय हमेशा ‘HTTPS’ जरूर चेक करें. यह बताता है कि आपका कनेक्शन सेफ और एन्क्रिप्टेड है.

अपने फोन की ऑटो-कनेक्ट सेटिंग बंद रखें, ताकि वह बिना पूछे किसी भी अनजान Wi-Fi से खुद-ब-खुद कनेक्ट न हो जाए. और अगर संभव हो तो एक भरोसेमंद VPN का यूज करें. यह आपके डेटा को एक एक्स्ट्रा सेफ्टी परत देता है.

इसके साथ ही, अपने जरूरी ऐप्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें. इससे अगर किसी को आपका पासवर्ड भी मिल जाए, तब भी वह आसानी से आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या ज्यादा एंटीना वाला WiFi राउटर फास्ट इंटरनेट देता है? घर में लगवाने से पहले जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >