Honor GT Pro: आ गया 1TB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, कीमत iPhone 16 से आधी, मिलेंगे झामफाड़ फीचर्स

Honor GT Pro चीन में लॉन्च: Snapdragon 8 Elite, 144Hz OLED डिस्प्ले, ट्रिपल 50MP कैमरा और 1TB स्टोरेज जैसे दमदार फीचर्स के साथ. जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस.

Honor ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor GT Pro को लॉन्च कर दिया है, जो GT सीरीज का हिस्सा है. यह फोन अपने दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है. इसमें आपको मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 1TB तक स्टोरेज, और 144Hz OLED डिस्प्ले. आइए जानते हैं इस धांसू स्मार्टफोन की पूरी डिटेल

Honor GT Pro के स्पेसिफिकेशन्स

बैटरी: 7200mAh की जबरदस्त बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ

चिपसेट: लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर

डिस्प्ले: 6.78-इंच का Full-HD+ LTPOOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits ब्राइटनेस

रैम/स्टोरेज: 12GB से 16GB रैम, और 256GB से 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन

कैमरा: रियर कैमरा: ट्रिपल 50MP (मेन + अल्ट्रावाइड + टेलीफोटो3x ऑप्टिकल और 50x डिजिटल जूम)

फ्रंट कैमरा:50MP सेल्फी कैमरा

कनेक्टिविटी: Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, USB Type-C

डिजाइन: IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वॉटर-डस्ट प्रूफ

स्पेशल चिप्स:RF सिग्नल बूस्टर और एनर्जी सेविंग E2 चिप

OS: MagicOS 9.0 (Android 15 बेस्ड)

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Honor GT Pro की कीमत और कलर ऑप्शन

बेस मॉडल (12GB+256GB) – CNY 3,699 (~ ₹43,000)

हाई-एंड मॉडल (16GB+1TB) – CNY 4,799 (~ ₹56,000)

कलर ऑप्शन्स: Burning Speed Gold, Ice Crystal, Phantom Black

क्यों खरीदें Honor GT Pro?

अगर आप एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें गेमिंग, कैमरा, और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन हो, तो Honor GT Pro आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. इसके सुपरब्राइट डिस्प्ले, एडवांस कैमरा फीचर्स, और फ्यूचर रेडी OS इसे 2025 का गेम-चेंजर फोन बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹25,000 के अंदर कौन-सा फोन है बेस्ट? Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G में तगड़ा मुकाबला!

यह भी पढ़ें: 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन ₹25,000 के अंदर – गेमिंग, कैमरा और परफॉर्मेंस के बादशाह!

यह भी पढ़ें: Vivo X200 Ultra: 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धमाकेदार फोन लॉन्च

यह भी पढ़ें: Vivo T4 5G हुआ लॉन्च: 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला सुपरफोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >