Hero Splendor Theft Guard: स्प्लेंडर को चोरों से बचाने की तकनीक देख आप भी बोलेंगे- 21 तोपों की सलामी डिजर्व करता है बनानेवाला

Hero Splendor Theft Guard Desi Jugad: एक शख्स ने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक को चोरी से बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ अपनाया कि इंटरनेट पर वायरल हो गया. सेफ्टी लॉक और ताले की देसी तकनीक देखकर लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ. आप भी देखिए वीडियो

Hero Splendor Theft Guard Desi Jugad Viral Video: भारत में जुगाड़ की बात हो और लोग उसके दीवाने न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता. हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है, जिसमें एक शख्स ने अपनी बाइक को चोरों से बचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया है, जिसे देखकर चोर खुद अपना सिर पकड़ने लगेगा.

वीडियो में क्या खास है? (Hero Splendor Theft Guard Desi Jugad Video)

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले Twitter) पर @choudharyvish02 के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और जुगाड़ के इस कमाल की जमकर तारीफ हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक में एक्स्ट्रा सेफ्टी लॉक लगाया गया है. उसके ऊपर लगाया गया है ताला, ताकि कोई इसे आसानी से खोल न सके. इससे चोर चाहकर भी बाइक को ले नहीं जा पाएगा.

Hero Splendor Theft Guard Desi Jugad / X (Twitter)

इस शानदार जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं कि इतनी सोच कहां से आई. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस तकनीक को ‘खतरनाक लेवल का जुगाड़’ बता रहे हैं.

”चोर तो देखेगा भी नहीं बाइक की तरफ” (Hero Splendor Theft Guard Desi Jugad Viral Video)

बाइक को चोरी से बचाने के लिए बनाये गए इस देसी जुगाड़ के वीडियो पर लोग एक से एक कमेंट कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा- इस लेवल का खतरनाक जुगाड़ कौन करता है भाई! वही, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- मजा आ गया भाई, कुछ भी कहो! एक अन्य यूजर का कमेंट रहा- चोर तो देखेगा भी नहीं बाइक की तरफ!

क्यों खास है यह वीडियो? (Hero Splendor Theft Guard Desi Jugad Watch Video)

यह खबर खास इसलिए है क्योंकि यह भारतीयों की रचनात्मकता और सुरक्षा के प्रति सजगता की मिसाल दिखाती है. देसी तकनीक से मिली बड़ी सीख: थोड़ा सोचिए, बाइक बचाइए. यह वीडियो बताता है कि जुगाड़ भी टेक्नोलॉजी से कम नहीं होता.

हीरो स्प्लेंडर को जानिए (About Hero Splendor, Price & Specifications)

हीरो स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा बिकनेवाली, एक लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल है, जो भारतीय बाजार में अपनी विश्वसनीय परफॉर्मेंस, बेहतरीन माइलेज (64–70 किमी/लीटर) और कम मेंटेनेंस लागत के लिए जानी जाती है.97.2cc इंजन वाली स्प्लेंडर प्लस और इसकी Xtec वेरिएंट्स में i3S टेक्नोलॉजी, ट्यूबलेस टायर्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (Xtec में) और ड्रम ब्रेक जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसकी कीमत लगभग ₹79,000 से ₹88,000 के बीच है और यह शहरों तथा ग्रामीण इलाकों में डेली ट्रांसपोर्ट के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनी हुई है. 5 साल की वारंटी और हीरो की प्रतिष्ठित विरासत के साथ.

Watch Video: रूसी बच्चियों ने किया ‘चंदा चमके’ पर धमाकेदार डांस, वीडियो देख मंत्रमुग्ध हुआ पूरा इंटरनेट

VIRAL: इंटरनेट पर मिस पूजा का ये वाला वीडियो देखा क्या? कसम से माथा पीट लेंगे

Viral Video: नन्हे हाथी की हुई कुर्सी से जंग! नहीं बैठ पाया तो कर दिया बच्चों की तरह तमाशा, वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा

ChatGPT ने चंद सवाल पूछ बताया बंदे ने क्या पकड़ा है हाथ में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >