Happy New Year 2026 Wishes: आज 1 जनवरी से नये साल 2026 की शुरुआत हो गई है. दुनिया भर में आज नये साल का जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे में आज जिनसे बातें नहीं भी होती हैं, उनके भी कॉल या मैसेज नये साल की बधाई देने के लिए जरूर आते हैं. WhatsApp पर फैमिली ग्रुप, पुराने दोस्त, कलीग, पड़ोसी और यहां तक कि ऐसे लोग जिनसे आपने महीनों से बात नहीं की है, उनके भी मैसेज की बाढ़ आएगी. ऐसे में हम ज्यादातर सबको एक ही रिप्लाई दे देते हैं, वही पुराना बोरिंग थैंक यू और सेम टू यू का. हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन नये साल की बधाई का रिप्लाई कुछ तो अलग होना चाहिए न, ताकि सामने वाला भी आपका मैसेज पढ़कर खुश हो जाए. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे रिप्लाई बताने वाले हैं, जिसे आप अपने दोस्तों, परिवारों और ऑफिस कलीग्स को अलग से क्रिएटिव और मजेदार रिप्लाई दे सकते हैं.
ऑफिस कलीग्स को भेजें ये रिप्लाई
- धन्यवाद, आपको भी नये साल की ढेरों शुभकामनाएं.
- बहुत-बहुत धन्यवाद, उम्मीद है 2026 आपके लिए शानदार रहेगा.
- धन्यवाद, आपको भी नये साल की खूब बधाई.
- धन्यवाद, नया साल आपके लिए भी मंगलमयी हो.
- शुक्रिया, उम्मीद है यह साल आपके लिए खुशियां लेकर आएगा.
बॉस, सीनियर या क्लाइंट को के लिए रिप्लाई
- आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, नया साल हम सबके लिए सफल हो.
- उम्मीद है 2026 हम सभी के लिए प्रगति और अवसर लेकर आए.
- नये साल में साथ मिलकर और बेहतर काम करेंगे.
- आपकी शुभकामनाओं से साल की शुरुआत सकारात्मक हुई.
परिवार को भेजें प्यार भरा मैसेज
- आप सबका आशीर्वाद ही नये साल की सबसे बड़ी सौगात है.
- आपकी दुआ और आशीर्वाद से नया साल पूरे परिवार के लिए मंगलमयी हो.
- आपकी बधाई ने नया साल और खास बना दिया.
- आपकी शुभकामनाओं से साल की शानदार शुरुआत होगी.
- आपको भी नये साल की बधाई. आपका आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ बना रहे.
दोस्तों को भेजें मजेदार रिप्लाई
- तेरे जैसे दोस्त हों तो हर साल खूबसूरत होता है.
- नया साल, वही यारी, ढेर सारा प्यार.
- दोस्ती रहे यूं ही, नया साल भी हंसते-हंसते बीते. हैप्पी न्यू ईयर.
- तेरी शुभकामनाओं से साल की शुरुआत ही धमाकेदार हो गई.
- एवरी ईयर गॉन, बट हमारी फ्रेंडशिप इस स्टील ऑन. हैप्पी न्यू ईयर मेरे दोस्त.
