Happy New Year 2025: देर तक जगे बिना रात 12 बजे व्हाट्सऐप पर ऐसे भेजें न्यू ईयर विश, जानिए जादुई तरीका

Happy New Year 2025 | WhatsApp Message Schedule: ध्यान देनेवाली बात यह है कि व्हाट्सऐप में मैसेज शेड्यूल करने का कोई डायरेक्ट फीचर नहीं है, लेकिन एंड्रॉयड में थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल कर और आईफोन में शॉर्टकट सेट कर ऐसा कर कर सकते हैं.

Happy New Year 2025 | WhatsApp Message Schedule: नये साल की शुरुआत का जश्न शुरू हो चुका है. अगर आप चाहते हैं कि नये साल पर आपके शुभकामना संदेश आपके चहेते लोगों को सबसे पहले पहुंच जाएं, तो आप व्हाट्सऐप के जरिये ऐसा कर सकते हैं. व्हाट्सऐप पर तय समय पर किसी को मैसेज भेजना संभव है. हैप्पी न्यू ईयर या हैप्पी बर्थडे के मामले में यह खास होता है. आप चाहते हैं कि जिन्हें आप मैसेज भेज रहे हैं, वह उस रोज उनके फोन पर पहुंचने वाला पहला मैसेज हो.

व्हाट्सऐप पर शेड्यूल करना है मैसेज

हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज आप रात के 12 बजे किसी को भेज सकते हैं. और अच्छी बात यह है कि आपको इसके लिए देर रात तक जागने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. व्हाट्सऐप की एक आसान सी ट्रिक से आप ऐसा कर सकते हैं. एंड्रॉयड में थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल कर और आईफोन में शॉर्टकट सेट कर आप यह काम कर सकते हैं. ध्यान देनेवाली बात यह है कि व्हाट्सऐप में मैसेज शेड्यूल करने का कोई डायरेक्ट फीचर नहीं है, लेकिन थर्ड-पार्टी ऐप और आईफोन में शॉर्टकट की मदद से आप बिना व्हाट्सऐप ओपन किये तय समय पर मैसेज भेज सकते हैं. जैसे- रात के 12 बजे बर्थडे मैसेज भेजना या किसी अन्य समय कोई और मैसेज भेजना.

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे शेड्यूल करें व्हाट्सऐप मैसेज

प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐप्स के जरिये मैसेज शेड्यूल किये जा सकते हैं. इनमें आप SKEDit डाउनलोड कर सकते हैं
SKEDit ऐप डाउनलोड करने के बाद इसमें साइन-इन करें और व्हाट्सऐप आइकन पर टैप करें
ऐप की ओर से मांगे गए परमिशंस देने के बाद Enable Accessibility पर टैप करें और यहां दिख रहा टॉगल एनेबल कर दें
आखिर में Allow पर टैप करने के बाद आप मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे
जिसे मैसेज भेजना है वह कॉन्टैक्ट चुनकर आपको मैसेज लिखना होगा और तय दिन और समय का चुनाव करना है, जब मैसेज भेजना है
मैसेज शेड्यूल करने के समय आपको Ask Me Before Sending का विकल्प मिलेगा, इसे ऑन करने पर मैसेज भेजने से पहले एक नोटिफिकेशन दिखाकर परमिशन ली जाएगी. अगर आप इसे ऑन नहीं करते हैं, तो मैसेज अपने आप समय डिलीवर हो जाएगा.

आईफोन यूजर्स ऐसे शेड्यूल करें व्हाट्सऐप मैसेज

सबसे पहले आपको ऐप स्टोर में जाकर Shortcuts App डाउनलोड कर लेना है
अब इस ऐप को ओपेन करने के बाद आपको Automation टैब चुनना है
यहां दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे + आइकन पर टैप करने के बाद Create Personal Automation पर जाएं
अगली स्क्रीन Time of Day पर टैप करें और यहां मैसेज शेड्यूल किया जा सकता है
यहां Next और उसके बाद Add Action पर टैप करें और लिस्ट में से Text पर टैप करें
अब मैसेज टाइप करें और मैसेज बॉक्स पर दिख रहे + आइकन पर टैप करते हुए WhatsApp का चुनाव करें
अब Send Message via WhatsApp पर टैप करने के बाद वह नंबर सेलेक्ट करें, जिसे मैसेज भेजना है.
आपको अब Done पर टैप कर देना है
तय समय पर आपको मैसेज नोटिफिकेशन दिखाया जाएगा और इस पर टैप करने के बाद आप मैसेज भेज पाएंगे. ध्यान रहे कि यह तरीका एक सप्ताह के अंदर मैसेज शेड्यूल करने के लिए ही काम आयेगा.

Whatsapp पर ब्लॉक होने के बाद भी ऐसे भेज पाएंगे मैसेज, जान लीजिए सीक्रेट ट्रिक

WhatsApp Block and Report: कर रहा कोई परेशान, तो जानिए ब्लॉक और रिपोर्ट करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >