Happy Bhai Dooj 2025 Wishes, Images, Status: भाई-बहन का रिश्ता है सबसे प्यारा, आज भाई दूज पर भेजिए ये प्यार भरे शुभकामना संदेश

Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: भाई दूज का पर्व भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है. ऐसे में आज भाई दूज के शुभ अवसर पर अपने भाई-बहन को भेजिए ये प्यार भरी शुभकामनाएं.

Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: आज यम द्वितीया यानी की भाई दूज है. रक्षाबंधन की तरह भाई दूज भी भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है. आज के दिन बहनें भगवान यमराज की पूजा कर अपने भाई माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए कामना करती हैं. भाई भी अपनी बहनों को खास गिफ्ट्स देते हैं. वहीं, आज कई ऐसे भी भाई या बहन होंगे, जो अपने भाई-बहन के साथ भाई दूज नहीं मना पा रहे होंगे. ऐसे में आज इस शुभ अवसर पर आप उन्हें भाई दूज की खास शुभकामना संदेश भेज अपना प्यार जता सकते हैं. यहां आपके लिए हम कुछ ऐसे भी दूज की शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने भाई या बहन को भेज सकते हैं. साथ ही व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगाने के लिए खास स्टेटस और कुछ इमेज. जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.

भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज की शुभकामनाएं | Happy Bhai Dooj Wishes in Hindi

  • भाई दूज का त्यौहार है प्यारा,

बहन के स्नेह से सजा ये नजारा,

भाई के माथे पर तिलक सजे,

दुआओं में खुशियों का दीप जले.

हैप्पी भाई दूज.

  • रिश्ता ये है प्यार का, कोई सौदेबाजी नहीं,

दिल से जुड़ी है ये डोर, कोई मजबूरी नहीं,

भाई दूज के इस पावन दिन पर,

बहन कहे बस यही तू सदा खुश रह, यही आरज़ू है मेरी.

भाई दूज की शुभकामनाएं
  • फूलों-सी महके तेरी जिंदगी,

सितारों-सी चमके तेरी राह,

भाई दूज के इस पावन दिन पर,

मिले तुझे खुशियां बेहिसाब.

  • भाई दूज के इस पावन अवसर पर,

रिश्ता रहे सदा प्यार से भरा,

भगवान करे हम भाई-बहन की जोड़ी,

हमेशा यूं ही रहे हंसी और खुशियों से सजी.

यह भी पढ़ें: खुशियों और प्यार से भरा हो भाई दूज का त्योहार, इस शुभ मौके पर शेयर करें ये दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

भाई दूज की शुभकामनाएं
  • मुस्कुराता रहे तू हर पल जिंदगी में,

तेरे चेहरे पर उदासी न आए कभी,

भाई दूज के इस पावन दिन पर,

बहना की दुआ है खुश रह तू सदा सभी

  • भाई दूज है आज का दिन,

प्यार से भरा हर एक पल,

दुआ है मेरी बस इतनी,

खुश रहे तू सारा जीवन.

  • तू मेरी हिम्मत, तू मेरा अभिमान,

तेरे जैसा नहीं कोई दूसरा जान,

भाई दूज पर बस यही कहना है,

तेरे बिना मेरा संसार वीरान.

  • बहना मेरी तू है सबसे प्यारी,

तेरे बिना लगे ज़िंदगी भारी।

भाई दूज के इस पावन दिन पर,

तेरी खुशियों की मैं करता रखवाली.

भाई दूज की शुभकामनाएं
  • खिलखिलाती रहें आपकी मुस्कान,

मिले खुशियों का जहां,

भाई दूज पर दिल से है दुआ,

सफल हों आपके हर अरमान.

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए हैप्पी भाई दूज स्टेटस | Happy Bhai Dooj Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)

  • भाई-बहन का रिश्ता है सबसे प्यारा, यही रिश्ता है सबसे न्यारा. भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएं.
  • बहन का प्यार, भाई की शान, यही तो है भाई दूज का सम्मान. हैप्पी भाई दूज.
  • प्यार का तिलक, दुआओं की मिठास, हैप्पी भाई दूज.
  • बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं, भाई का साथ किसी वरदान से कम नहीं, हैप्पी भाई दूज.
भाई दूज की शुभकामनाएं
  • भाई-बहन का रिश्ता है सबसे खास, दूर रहकर भी दिलों में होती है मिठास. हैप्पी भाई दूज.
  • तेरे बिना अधूरा है संसार, तेरी मुस्कान से ही है जीवन साकार. हैप्पी भाई दूज.
  • तिलक किया, मिठाई खिलाई, दुआ है मेरी, तेरी जिंदगी हो हर रंग में रंगाई. हैप्पी भाई दूज.

यह भी पढ़ें: भाई दूज पर भाई को खुश करने के लिए तैयार करें ये देसी थाली, जानिए 5 आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: भाई दूज पर बहन के लिए भूल गए गिफ्ट? 15 मिनट में घर मंगाएं ये बजट गैजेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >