बिजली कटे तो भी ठंडा रहे फ्रिज, Haier ने लॉन्च किया Solar Connect Refrigerator

Haier Solar Fridge: हायर का यह फ्रिज खास सोलर स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी से लैस है. यानी अगर बिजली चली भी जाए तो यह सोलर पैनल से जुड़कर बिना रुके चलता रहेगा. ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में जहां बिजली कटौती आम है, वहां यह फीचर बेहद काम का साबित होगा.

Haier Solar Fridge: भारत में बिजली कटौती से परेशान घरों के लिए Haier ने पेश किया है अपना नया FrostFree 5252 Series Double Door Refrigerator, जो सीधे सोलर पावर पर चल सकता है. कंपनी का दावा है कि यह फ्रिज उन इलाकों के लिए गेमचेंजर साबित होगा जहां बिजली की सप्लाई भरोसेमंद नहीं है. अब घरों में खाना लंबे समय तक ताजा रहेगा और बिजली बिल भी कम होगा.

सोलरकनेक्ट टेक्नोलॉजी- बिजली कटे तो भी ठंडी हवा

Haier का यह फ्रिज खास Solar Connect Technology से लैस है. यानी अगर बिजली चली भी जाए तो यह सोलर पैनल से जुड़कर बिना रुके चलता रहेगा. ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में जहां बिजली कटौती आम है, वहां यह फीचर बेहद काम का साबित होगा.

स्मार्ट कूलिंग और डबल मैजिक जोन

इस सीरीज में एडवांस्ड एयर सर्कुलेशन दिया गया है, जिससे हर कोने में बराबर ठंडक मिलती है. साथ ही इसमें Double Magic Zone है, जहां तापमान 0°C से 4°C तक सेट किया जा सकता है. यानी चाहे सब्जियां हों या डेयरी प्रोडक्ट्स, सब कुछ लंबे समय तक ताजा रहेगा.

H-Deo Fresh और 3S Eco Mode

फ्रिज में मौजूद H-Deo Fresh Technology बैक्टीरिया और बदबू को कम करती है. वहीं 3S Eco Mode तब काम आता है जब आपको ज्यादा कूलिंग की जरूरत नहीं होती. इससे बिजली की बचत होती है और फ्रिज ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट बनता है.

वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बेफिक्र

भारतीय घरों में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव आम है. Haier ने इसमें Twin Inverter Technology दी है, जिससे फ्रिज बिना किसी एक्स्ट्रा स्टेबलाइजर के आसानी से चलता है. यानी अब अचानक वोल्टेज गिरने या बढ़ने पर भी फ्रिज सुरक्षित रहेगा.

कीमत और उपलब्धता की बात भी जानिए

यह फ्रिज दो स्टाइलिश कलर्स- Graphite Black और Black Glass में उपलब्ध है. कीमत रखी गई है ₹43,590. ग्राहक इसे ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स से या नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CES 2026: RGB ट्रेंड छोड़ TCL ने पेश किया नया X11L SQD-Mini LED TV, Samsung-LG को देगा टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >