GTA 6 अब 2026 में आयेगा और वो भी सिर्फ नये कंसोल्स पर, जानिए गेम से जुड़ी 5 बड़ी बातें

GTA 6 अब 26 मई 2026 को लॉन्च होगा. जानिए गेम के नए किरदार, लोकेशन, ग्राफिक्स और कंसोल सपोर्ट से जुड़ी 5 बड़ी बातें

अगर GTA 6 की रिलीज में देरी नहीं होती, तो आज हम इस गेम की दुनिया में खो चुके होते. Rockstar Games ने हाल ही में पुष्टि की है कि GTA 6 अब 26 मई 2026 को लॉन्च होगा. पहले यह गेम 2025 के अंत तक आने वाला था. हालांकि, देरी के बावजूद गेम से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. आइए डालें एक नजर

1. GTA 6 के प्रमुख किरदार

दूसरे ट्रेलर में Jason Duval और Lucia Caminos को मेन कैरेक्टर्स के रूप में पेश किया गया है. Jason एक आसान जिंदगी चाहता था लेकिन हालात उसे अपराध की दुनिया में ले गए. वहीं Lucia, Liberty City की रहने वाली है और जेल से रिहा होने के बाद नई शुरुआत करना चाहती है. अन्य किरदारों में Cal Hampton, Boobie Ike, Dre’quan Priest, Raul Bautista और म्यूजिकल जोड़ी Real Dimez शामिल हैं.

2. Leonada की विशाल दुनिया

GTA 6 केवल Vice City तक सीमित नहीं रहेगा. यह गेम Leonada नामक काल्पनिक राज्य में सेट है, जो Florida से प्रेरित है. इसमें Leonada Keys, GrassRivers, Port Gellhorn, Ambrosia और Mount Kalaga जैसे विविध इलाके होंगे. ट्रेलर में Liberty City के संकेत भी मिले हैं, जिससे उम्मीद है कि वहां भी यात्रा संभव होगी.

3. पुराने कंसोल्स को नहीं मिलेगा सपोर्ट

GTA 6 केवल PS5, PS5 Pro, Xbox Series X और Series S पर लॉन्च होगा. PS4 और Xbox One को सपोर्ट नहीं मिलेगा. PC वर्जन की लॉन्चिंग बाद में हो सकती है, जैसा कि Rockstar ने पहले भी किया है.

4. NPCs होंगे बेहद रियलिस्टिक

ट्रेलर में दिखाए गए NPCs काफी जीवंत लगते हैं- फिटनेस करते, फोटो लेते, कुत्तों को टहलाते और सोशल मीडिया कंटेंट बनाते हुए. यह गेम की गहराई और विस्तार को दर्शाता है.

5. बायोमैकेनिक्स और फिजिक्स में रियलिज्म

Jason के शरीर की मांसपेशियां सीढ़ी उतरते समय स्वाभाविक रूप से हिलती हैं. पसीना और बोतल में उठते बबल्स जैसे छोटे डिटेल्स गेम को और भी इमर्सिव बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >