GST Rate Cut से पहले ₹1 में AC बुकिंग शुरू! जानिए कैसे मिलेगा ₹4000 तक का फायदा

22 सितंबर से GST दरों में कटौती से पहले AC कंपनियों ने ₹1 में प्री-बुकिंग (gst rate cut ac pre-booking offer 2025) शुरू की है. जानिए कैसे मिलेगा हजारों का फायदा और कौन-कौन से ऑफर्स हैं उपलब्ध

GST दरों में बदलाव से पहले AC कंपनियों की बड़ी पहल: सरकार ने एयर कंडीशनर पर लगने वाले GST में बड़ी कटौती की घोषणा (gst rate cut ac pre-booking offer 2025) की है, जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा. 22 सितंबर 2025 से नयी दरें लागू होंगी, जिसके बाद AC पर 28% की जगह सिर्फ 18% GST लगेगा. इससे ग्राहकों को प्रति यूनिट ₹4000 तक की बचत हो सकती है.

डीलर्स और कंपनियों ने शुरू की प्री-बुकिंग

GST कटौती की घोषणा के बाद AC निर्माता कंपनियों और डीलर्स ने प्री-बुकिंग की शुरुआत कर दी है. Blue Star और Haier जैसी कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स के साथ AC बुक करने का मौका दे रही हैं. खास बात यह है कि बिलिंग 22 सितंबर को ही की जाएगी ताकि नयी दरों का पूरा लाभ ग्राहकों को मिल सके.

Haier का धमाकेदार ऑफर: ₹1 में AC की बुकिंग

Haier ने 1 रुपए में AC की प्री-बुकिंग शुरू की है. इसके साथ ही चुनिंदा पेमेंट ऑप्शन्स पर 10% तक कैशबैक, फ्री इंस्टॉलेशन, गैस चार्जिंग, 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और आसान EMI विकल्प भी दिए जा रहे हैं. बुकिंग विंडो 10 से 21 सितंबर तक खुली रहेगी.

कीमतों में सीधी कटौती (GST Rate Cut on AC)

Haier ने 1.6 टन 5 स्टार AC की कीमत ₹3905 तक घटा दी है, जबकि 1.0 टन 3 स्टार मॉडल ₹2577 तक सस्ता हुआ है. GST दरों में बदलाव के बाद यह बचत और बढ़ सकती है.

GST परिषद का बड़ा फैसला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST परिषद की बैठक में चार स्लैब को घटाकर दो कर दिया गया है- अब सिर्फ 5% और 18% GST दरें लागू होंगी. यह फैसला आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है.

बिक्री बढ़ाने की रणनीति

गर्मी के मौसम में बेमौसम बारिश के कारण जून तिमाही में बिक्री में गिरावट आई थी. अब कंपनियां इजी फाइनेंस, जीरो कॉस्ट EMI और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधाएं देकर ग्राहकों को लुभा रही हैं.

AC का सीजन खत्म होने के बाद सर्विस कराएं या अगले साल तक टाल दें? आज कर लें सारी कंफ्यूजन दूर

सर्दियों में खरीदने वाले हैं AC? जान लें ये बातें वरना बचत के चक्कर में कहीं लग न जाए चपत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >