Samsung फोन में आ रही ग्रीन-पिंक लाइन? कंपनी Free में बदल रही डिस्प्ले, इस दिन खत्म हो रही डेडलाइन

अगर आपके Samsung फोन के स्क्रीन पर ग्रीन-पिंक लाइन आ रही है, तो आप बिना खर्च किए उसे बदल सकते हैं. Samsung अपने यूजर्स के लिए एक प्रोग्राम चला रही है. जिसके तहत यूजर्स फ्री में अपने फोन के डिस्प्ले को बदल सकते हैं.

अगर आप भी Samsung यूजर हैं और फोन के स्क्रीन में आ रही ग्रीन और पिंक लाइन से परेशान हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, सैमसंग ने आपके इस परेशानी का हल निकाल दिया है. Samsung कंपनी फ्री में ही आपके फोन का डिस्प्ले बदल देगी. जी हां, अगर आपके फोन के डिस्प्ले में भी ग्रीन और पिंक लाइन आ रही है तो बिना एक रुपये खर्च किए आपके फोन का डिस्प्ले बदल जाएगा. लेकिन इसके लिए भी कंपनी ने एक टाइम लिमिट दी है. इस टाइम लिमिट के अंदर ही आपको अपने फोन के डिस्प्ले का ये काम करवाना होगा. वरना उसके बाद से आपको भारी रकम देनी पड़ेगी.

गजब! ₹45 हजार सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra, जानिए कहां मिल रहा यह बंपर डील

कब तक करवा सकते हैं ये काम

Samsung फ्री में डिस्प्ले बदलने का प्रोग्राम ऐसे तो साल 2023 से ही चला रही है. इस प्रोग्राम के तहत कंपनी ऐसे यूजर्स के फोन के डिस्प्ले को फ्री में चेंज कर रही है, जिन्हें स्क्रीन पर ग्रीन और पिंक लाइन की समस्या आ रही है. ऐसे में यूजर्स के बढ़ते समस्या को देखते हुए कंपनी ने अपने इस फ्री प्रोग्राम के समय अवधि को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है. यानी कि अगर आपके फोन में ये समस्या आ रही है तो अब आप 30 सितंबर तक अपने डिस्प्ले को बदल सकते हैं. वो भी बिना एक रुपये खर्च किए.

क्या करना होगा

अगर आपके Samsung Galaxy स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ग्रीन-पिंक लाइन आ रही है, तो आपको इसके बारे Samsung के सर्विस सेंटर में जानकारी देनी होगी. इसके बाद आपको एक अपॉइंटमेंट डेट दी जाएगी. इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट डेट के हिसाब से सर्विस सेंटर जाकर अपने फोन के डिस्प्ले को चेंज करवाना पड़ेगा. ऐसे तो आपको डिस्प्ले चेंज करवाने के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे. लेकिन आपसे मामूली सी लेबर चार्ज ली जा सकती है. ऐसे में अगर आपको भी फोन में इस तरह की समस्या हो रही है, तो कुछ चार्ज देकर फोन का दिसकपले चेंज करवा सकते हैं.

Samsung Galaxy S25 Edge रिव्यू: प्रीमियम फोन की परफॉरमेंस तो जबरदस्त लेकिन बैटरी कितनी पावरफुल? जानिए यहां 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >