Grass पैड या Honeycomb? कूलर खरीदने से पहले जानिए कूलिंग के लिए क्या रहेगा सही

गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर एक किफायती और भरोसेमंद ऑप्शन है, लेकिन असली फर्क उसके अंदर लगे पैड से पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए मार्केट में मिलने वाले Grass और Honeycomb पैड में कूलिंग के लिए कौन सा बेहतर है.

गर्मी बढ़ते ही पंखे बेअसर लगने लगते हैं और राहत के लिए कूलर सबसे किफायती ऑप्शन बन जाता है. लेकिन कूलर की कूलिंग सिर्फ पानी या फैन पर नहीं, बल्कि उसके अंदर लगे पैड (मेश) पर भी डिपेंड करती है. आजकल बाजार में दो तरह के पैड ज्यादा मिलते हैं, जिसमें Grass (वुड-वूल) और Honeycomb शामिल है. दोनों के अपने फायदे-नुकसान होते हैं, लेकिन असली सवाल यह है कि आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा? आइए जानते हैं.

Grass (वुड-वूल) पैड

कुछ साल पहले तक ज्यादातर कूलर में यही पैड इस्तेमाल होता था. पुराने कूलर्स में आज भी यही देखने को मिलता है.

फायदे:

  • यह सस्ता होता है, इसलिए बदलना आसान और किफायती है.
  • जल्दी पानी सोख लेता है, जिससे तुरंत ठंडी हवा मिलती है.
  • डिजाइन सिंपल होने के कारण इस्तेमाल आसान रहता है.

नुकसान:

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं होता, हर सीजन में बदलना पड़ सकता है.
  • साफ करना मुश्किल होता है, जिससे गंदगी जमा हो जाती है.
  • गर्मी में जल्दी सूख जाता है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है.

Honeycomb पैड

यह एडवांस्ड कूलर्स में इस्तेमाल होने वाला पैड है, जो दिखने में मधुमक्खी के छत्ते जैसा होता है और खास डिजाइन के साथ आता है.

फायदे:

  • ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला.
  • पानी को ज्यादा देर तक बनाए रखता है, जिससे बेहतर कूलिंग मिलती है.
  • कम मेंटेनेंस के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

नुकसान:

  • Grass पैड के मुकाबले महंगा होता है.
  • खारे पानी के इस्तेमाल से जल्दी जाम हो सकता है.
  • लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद बदबू आ सकती है.
  • फिटिंग थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

कौन सा लेना सही?

Grass पैड और Honeycomb पैड दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान है. ऐसे में आप अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए आप किसी एक को चुन सकते हैं. अगर आपका बजट कम है और आप तुरंत कूलिंग चाहते हैं, तो Grass पैड एक अच्छा ऑप्शन है. लेकिन अगर आप लंबे समय तक बेहतर कूलिंग और कम मेंटेनेंस चाहते हैं, तो Honeycomb पैड ज्यादा बेहतर साबित होगा.

यह भी पढ़ें: गर्मी में सही कूलिंग चाहिए? ऐसे चुनें परफेक्ट एयर कूलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >