Google Veo 3.1 Lite लॉन्च, टेक्स्ट और इमेज से तुरंत हो जाएगा AI वीडियो तैयार

Google का नया Veo 3.1 Lite AI वीडियो मॉडल लॉन्च हो गया है. इस नये मॉडल से डेवलपर्स अब आसानी से और कम कीमत में हाई-क्वालिटी एआई वीडियो बना सकते हैं.

Google ने अपना नया AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 Lite लॉन्च कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह अब तक का सबसे किफायती वीडियो मॉडल है, जिसे खास तौर पर डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे कम कीमत में ज्यादा वीडियो बना सकें. Google का कहना है कि Veo 3.1 Lite की कीमत Veo 3.1 Fast के मुकाबले आधे से भी कम है, लेकिन इसकी स्पीड लगभग उतनी ही है.

कीमत और उपलब्धता

Veo 3.1 Lite, Veo 3.1 Fast के मुकाबले लगभग आधी कीमत में अवेलेबल है. यह मॉडल फिलहाल Gemini API और Google AI Studio के पेड वर्जन में उपलब्ध कराया गया है. वीडियो की कीमत उसकी क्वालिटी और लंबाई के हिसाब से तय की गई है—

  • 720p वीडियो: $0.05 प्रति सेकंड
  • 1080p वीडियो: $0.08 प्रति सेकंड

Google Veo 3.1 Lite: क्या खास है और कैसे करें इस्तेमाल?

Google का नया AI वीडियो मॉडल Veo 3.1 Lite यूजफुल फीचर्स और प्रोफेशनल क्वालिटी का बैलेंस देता है. इस मॉडल की मदद से डेवलपर्स आसानी से टेक्स्ट या इमेज के जरिए वीडियो बना सकते हैं. यानी आप चाहें तो सिर्फ लिखकर या किसी फोटो के आधार पर वीडियो तैयार कर सकते हैं.

यह मॉडल अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से लैंडस्केप (16:9) और पोर्ट्रेट (9:16) दोनों फॉर्मेट में वीडियो बनाने की सुविधा देता है. साथ ही इसमें 720p और 1080p क्वालिटी का सपोर्ट मिलता है. डेवलपर्स वीडियो की लंबाई भी चुन सकते हैं. जैसे 4 सेकंड, 6 सेकंड या 8 सेकंड और उसी हिसाब से कीमत तय होती है.

Veo 3.1 Lite को अब धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और इसे Gemini API और Google AI Studio के पेड वर्जन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Google लाया नया फीचर, अब बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे पुराना Gmail यूजरनेम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >