Google Data Leak: गूगल ने माना, लीक हुआ सर्च एल्गोरिदम से जुड़ा डेटा

Google Data Leak: गूगल का जो डेटा लीक हुआ है, वह सर्च एल्गोरिदम से जुड़ा है. लीक कंटेंट से पता चलता है कि गूगल कैसे डेटा को इकट्ठा करती है और उसका उपयोग करती है.

Google Data Leak: टेक वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी गूगल का 2,500 इंटर्नल डॉक्यूमेंट्स का एक कलेक्शन हाल ही में ऑनलाइन लीक हो गया. कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि लीक हुआ डेटा उनका वास्तविक डेटा था. हालांकि कंपनी ने उस डेटा के कंटेंट पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.

खबरों की मानें, तो लीक डेटा पर सबसे पहले सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) एक्सपर्ट रैंड फिशकिन और माइक किंग की नजर पड़ी थी. उन्होंने इसी हफ्ते डेटा और उनके कंटेंट का प्रारंभिक विश्लेषण प्रकाशित करने का काम किया था.

गूगल का लीक हुआ डेटा क्या है?

गूगल का लीक हुआ डेटा सर्च एल्गोरिदम से जुड़ा हुआ है. जो कंटेंट लीक हुआ है, उससे पता चलता है कि गूगल ऐसे डेटा को इकट्ठा करती है और उसका उपयोग करती है. हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने इसके बारे में कहा है कि गूगल सर्च में पेजों की रैंकिंग में इनका कोई योगदान नहीं होता है. इस डेटा से यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि डेटा के कौन-से वाले हिस्से को कंपनी सर्च कंटेंट को रैंक करने के लिए इस्तेमाल करती है.

Google की यह सर्विस जून में हो रही बंद, जानें आप पर क्या होगा असर

गूगल ने लीक डॉक्युमेंट्स की नहीं दी जानकारी

गूगल का सर्च एल्गोरिदम कैसे काम करता है, कंपनी इस बात की जानकारी आमतौर पर गुप्त रखती है. लेकिन लीक हुए डॉक्युमेंट्स ने इस बारे में जानकारी अधिक स्पष्ट कर दी है कि वेबसाइट्स को रैंक करने के मामले में गूगल किन संकेतों के बारे में क्या प्लान कर रही है. कुल मिलाकर, जो डेटा सार्वजनिक हुआ है, उससे एसईओ मार्केटिंग और प्रकाशन जगत में हलचल मच सकती है. बहरहाल, गूगल ने लीक हुए डॉक्युमेंट के कंटेंट पर जानकारी देने से मना कर दिया है.

गूगल का डेटा लीक क्या है?

हाल ही में गूगल के 2,500 इंटर्नल डॉक्यूमेंट्स का एक कलेक्शन ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें सर्च एल्गोरिदम से जुड़ा डेटा शामिल है।

गूगल ने लीक डेटा के बारे में क्या पुष्टि की है?

गूगल ने पुष्टि की है कि लीक हुआ डेटा उनका वास्तविक डेटा था, लेकिन उन्होंने इसके कंटेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

लीक हुए डेटा पर पहले किसने ध्यान दिया?

लीक डेटा पर पहले सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) एक्सपर्ट रैंड फिशकिन और माइक किंग ने ध्यान दिया और उनका प्रारंभिक विश्लेषण प्रकाशित किया।

क्या लीक हुए डेटा का गूगल के सर्च एल्गोरिदम पर प्रभाव है?

कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि लीक हुआ डेटा गूगल सर्च में पेजों की रैंकिंग में योगदान नहीं करता है, लेकिन यह संकेत देता है कि गूगल वेबसाइट्स को रैंक करने के लिए किन बातों पर ध्यान दे रही है।

गूगल ने लीक डॉक्युमेंट्स की जानकारी क्यों नहीं दी?

गूगल आमतौर पर अपने सर्च एल्गोरिदम की जानकारी गुप्त रखता है और लीक हुए डॉक्युमेंट के कंटेंट पर जानकारी देने से मना कर दिया है।

Tech Tips: बरसात के मौसम में गूगल मैप्स के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो ऐसे रहें सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >