Google Pixel 10a लॉन्च होते ही कम हो गयी Pixel 9a की कीमत, देखें कहां मिल रहा ₹11,300 सस्ता

Google Pixel 9a भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. लेकिन अगर आप इसे अभी Amazon पर देखते हैं, तो यह सिर्फ 38,699 रुपये में लिस्टेड है. यानी सीधे 11,300 रुपये की कटौती की गयी है. इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील का फायदा उठाकर आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

इस हफ्ते यानी 19 फरवरी को Google ने अपना नया Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया है. इसके तुरंत बाद ही पुराने मॉडल यानी Google Pixel 9a की कीमत Amazon पर जोरदार तरीके से घटा दी गई है. हालांकि नए Pixel 10a में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं, जैसे नए कलर ऑप्शन और थोड़ी ज्यादा पीक ब्राइटनेस, लेकिन सच कहें तो Pixel 9a अब भी वही दमदार Pixel एक्सपीरियंस देता है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं चलते. इसलिए अगर आप इस फोन को लेने का सोच रहे हैं, तो इस मौके हो हाथ से जाने न दें. आइए अब आपको इस डील की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

Amazon पर सस्ता हुआ Google Pixel 9a 

भारत में इस फोन की लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल Amazon पर यह सिर्फ 38,699 रुपये में लिस्टेड है. यानी सीधे ₹11,300 की कटौती देखने को मिल रही है. इसके अलावा, अगर आप SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको ₹2,250 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. और बचत बढ़ानी हो, तो अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम कर सकते हैं. 

Google pixel 9a price details

Google Pixel 9a फीचर्स

इस फोन में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले आपको मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि HDR कंटेंट देखते समय डिस्प्ले 1800 निट्स तक ब्राइट हो सकता है और पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक जाती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Pixel 9a में Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है. फोन में आपको 5100mAh की बैटरी मिल जाती है

फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: ₹50,000 से कम में शानदार कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >