Google Pixel 8 पर मिल रहा है 19,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, सस्ते दाम पर घर लाने का मौका

Google Pixel 8 Price Cut: अगर आप Google Pixel 8 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद सही साबित हो सकता है. Croma की ओर से मिल रही भारी छूट के चलते Pixel 8 पर पूरे 19,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

अगर आप Google Pixel 8 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. Croma इस स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दे रहा है, जिससे अब यह पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. इस ऑफर के तहत ग्राहक Pixel 8 पर ₹19,000 तक की बचत कर सकते हैं. चाहे आप अपना पुराना फोन अपग्रेड करना चाहते हों या पहली बार Pixel का अनुभव लेना चाहते हों, यह डील जरूर ध्यान देने लायक है. गौरतलब है कि इस तरह के ऑफर्स ज्यादा समय तक उपलब्ध नहीं रहते, इसलिए अगर आप इस डील में रुचि रखते हैं तो जल्द फैसला लेना बेहतर होगा. आइए समझते है कैसे इस डील का लाभ आप उठा सकते हैं. 

Google Pixel 8 पर बंपर डिस्काउंट 

भारत में लॉन्च के समय Google Pixel 8 की शुरुआती कीमत ₹75,999 थी. लेकिन फिलहाल यह प्रीमियम स्मार्टफोन Croma की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹63,999 में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधा ₹12,000 का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर ₹7,000 की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है. अगर आप और बचत करना चाहते हैं, तो अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर और भी बेहतर डील पा सकते हैं.

यह भी पढ़े: iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 धाकड़ Android स्मार्टफोन, Samsung और Google के साथ ये भी हैं विकल्प

Google Pixel 8 की फीचर्स 

यह स्मार्टफोन 6.2 इंच के FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है. इसमें गूगल का कस्टम-डिजाइन किया गया Tensor G3 चिपसेट है, जो एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

कैमरा विभाग में, पिक्सल 8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा है. बैटरी की बात करें तो इसमें 4575mAh की बैटरी है, जो 27W फास्ट चार्जिंग और 18W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >