Google दिलायगा Gold Loan, मंच होगा G-Pay का

Google Gold Loan: जी-पे मुथूट फाइनेंस के साथ मिलकर स्वर्ण ऋण पेश करके अपनी पेशकश का विस्तार कर रही है.

Google Gold Loan: दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल (Google) ने अपनी मोबाइल भुगतान सेवा जी-पे (G-Pay) के जरिये सोने के बदल ऋण (गोल्ड लोन) उपलब्ध कराने के लिए मुथूट फाइनेंस के साथ समझौता किया है. गूगल ने कहा कि तीन अक्टूबर, 2024 से उसका कृत्रिम मेधा (एआई) असिस्टेंट जेमिनी लाइव हिंदी में उपलब्ध होगा. बाद में आठ और भारतीय भाषाओं को इसमें शामिल किया जाएगा. कंपनी के अधिकारियों ने यहां गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम के 10वें संस्करण में ये घोषणाएं कीं.

लोन प्रॉडक्ट के फ्लेक्सिबल ऑप्शंस

जी-पे मुथूट फाइनेंस के साथ मिलकर स्वर्ण ऋण पेश करके अपनी पेशकश का विस्तार कर रही है. गूगल इंडिया की प्रबंध निदेशक रोमा दत्ता चौबे के अनुसार, दुनिया का लगभग 11 प्रतिशत सोना भारत में है. गूगल ने कहा कि भारत भर के लोग अब सस्ती ब्याज दरों और लचीले उपयोग विकल्पों के साथ इस कर्ज उत्पाद का उपयोग कर सकते हैं.

40 प्रतिशत से अधिक यूजर्स वॉयस इंटरैक्शन पर निर्भर

एआई असिस्टेंट जेमिनी लाइव के बारे में गूगल इंडिया की वरिष्ठ निदेशक (उत्पाद प्रबंधन) हेमा बुदराजू ने कहा कि जेमिनी के 40 प्रतिशत से अधिक उपयोगकर्ता वॉयस इंटरैक्शन (आवाज) पर निर्भर हैं. उन्होंने कहा, जेमिनी लाइव अब हिंदी में शुरू किया जा रहा है. आने वाले हफ्तों में इसे आठ अन्य भारतीय भाषाओं – बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगू, तमिल, उर्दू में भी शुरू किया जाएगा.

गूगल सर्च में जेनरेटिव-एआई इन भारतीय भाषाओं में जल्द

कुछ सप्ताह में गूगल सर्च में जेनरेटिव-एआई (सृजनात्मक एआई) आधारित सुविधा एआई ओवरव्यू बांग्ला, मराठी, तेलुगू और तमिल में भी उपलब्ध होगी. भारत में गूगल के दो दशक पूरे होने पर, इस बड़ी कंपनी ने ओपन-सोर्स जेमिनी एजेंट फ्रेमवर्क के माध्यम से अपने एआई मॉडल, जेमिनी के साथ ओपन नेटवर्क को एकीकृत करने की योजना का खुलासा किया.

भारत में जेमिनी फ्लैश 1.5 पेश करने के लिए तैयार

इसके अलावा, गूगल ने कहा कि वह अगले कुछ महीनों में भारत में जेमिनी फ्लैश 1.5 पेश करने के लिए तैयार है. यह अद्यतन संगठनों को क्लाउड और एआई समाधान को सुरक्षित रूप से लागू करने में सक्षम करेगा, जिससे उन्हें डेटा संग्रहीत करने और मशीन लर्निंग प्रक्रिया को पूरी तरह से भारत के भीतर करने की अनुमति मिलेगी.

गूगल क्लाउड को लेकर प्रतिबद्धता

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल क्लाउड इंडिया के उपाध्यक्ष और भारत में प्रबंध निदेशक बिक्रम सिंह बेदी ने कहा, गूगल क्लाउड भारतीय व्यवसायों और नवोन्मेषकों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि एआई की ताकत का दोहन किया जा सके.

Google Chrome यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा, यह है बचने का तरीका

Google Search: पकड़ी जाएगी चालाकी, आसान होगी AI से बने कंटेंट की पहचान

JIO के सस्ते प्लान को Google देगा चुनौती, जानिए खर्चा कितना होगा

1 October Rule Change: बदल गए ये नियम, SIM कार्ड UPI पेमेंट और Gmail यूजर्स के काम की खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >