AI वर्ल्ड में आया Google का नया सुपरपावर मॉडल, मिलेगा फ्री यूज ऑप्शन

Google ने नया Gemma 4C AI मॉडल पेश किया है. यह टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो समझ सकता है, 140+ भाषाओं को सपोर्ट करता है और Apache 2.0 लाइसेंस के तहत मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है.

गूगल ने हाल ही में अपना नया Gemma 4 AI मॉडल पेश किया है, जिसे कंपनी ने सुपरपावर मॉडल बताया है. यह मॉडल पुराने Gemini 3 का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है और इसमें कई नये फीचर्स जोड़े गए हैं. खास बात यह है कि इसे Apache 2.0 लाइसेंस के तहत मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी डेवलपर्स और कंपनियां बिना किसी शुल्क के इसे अपने ऐप्स और टूल्स में इंटीग्रेट कर पाएंगी.

Gemma 4: अलग-अलग वर्जन

Gemma 4 को गूगल ने चार अलग-अलग साइज में लॉन्च किया है. सबसे छोटा मॉडल मोबाइल डिवाइस के लिए है, जबकि सबसे बड़ा कंप्यूटर और हाई-एंड सर्वर के लिए. इससे यूजर्स अपनी जरूरत और काम के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते हैं.

टेक्स्ट से आगे- मल्टीमॉडल कैपेसिटी

यह AI सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं है. यह इमेज देख सकता है, ऑडियो सुन सकता है और मोबाइल पर रियल-टाइम जवाब भी दे सकता है. यानी यह एक असली डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा.

Gemma 4: एजेंट जैसी क्षमता

Gemma 4 केवल सवाल-जवाब नहीं करता बल्कि दिये गए निर्देशों के अनुसार टूल्स का इस्तेमाल करके काम भी पूरा कर सकता है. इसमें बड़ा कंटेक्स्ट विंडो है, जिससे यह लंबी किताबें, बड़े डेटा सेट या कोड फाइल्स को समझकर याद रख सकता है.

Gemma 4: ग्लोबल सपोर्ट

इस मॉडल को 140+ भाषाओं पर ट्रेन किया गया है. इसका मतलब है कि दुनिया भर के लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे. गूगल का मानना है कि यह मॉडल AI की दुनिया में गेम-चेंजर साबित होगा.

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026 की तारीख आई सामने, Android से Gemini तक होंगे बड़े ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >