विंटर ओलंपिक पर गूगल का खास Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिखा रहा Snowboarding गेम का कमाल

आज का Google Doodle कुछ खास अंदाज में दिखाई दे रहा है. आज का गूगल डूडल Snowboarding स्पोर्ट्स को डेडिकेटेड है. स्नोबोर्डिंग एक एडवेंचर से भरा खेल है, जो बर्फीले पहाड़ों पर खेला जाता है. आज के डूडल में बर्फ पर खेले जाने वाले इस विंटर स्पोर्ट की स्ट्रैटेजी, बैलेंस और प्रैक्टिस को दिखाया गया है. यह डूडल बताता है कि खेल सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि सही स्ट्रैटेजी, धैर्य और तालमेल का भी नाम होता है.

आज जब आपने Google खोला होगा, तो नॉर्मल लोगो की जगह एक कलरफुल खूबसूरत सा Google Doodle नजर आया होगा. पिंक और पर्पल कलर में बने इस एनिमेटेड डुडल को देखने में ऐसा लग रहा है, जैसे कोई खिलाड़ी हवा में उड़ते हुए बैलेंस बना रहा हो. डूडल में कलर्स की लेयर मोशन, खेल और जोश के बारे में भी बता रहा है. इस डूडल को देखने के बाद कई लोगों के मन में यही सवाल आ रहा है, कि गूगल अपने क्रिएटिव डूडल के जरिए क्या बताना चाह रहा है.

आज का डूडल क्या है?

आज का गूगल डूडल विंटर ओलंपिक 2026 के Snowboarding स्पोर्ट्स पर बेस्ड है. अगर आज के Google Doodle को ध्यान से देखा जाए, तो एनिमेशन के जरिए इसमें एक स्नोबोर्डिंग खिलाड़ी को दिखाया गया है, जो बर्फ से ढकी ढलान पर तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है. कलर्स का इस्तेमाल इस तरह से किया गया है, कि प्लेयर का हर एक्शन लाइव लग रहा है. यह डूडल खेल और क्रियेटिविटी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है. इसमें साहस, बैलेंस और मेहनत की झलक साफ दिखाई देती है. Google अक्सर अपने डूडल के जरिए दुनिया भर के खेल, संस्कृति और खास पलों को सम्मान देता है. आज का डूडल भी रोमांचक खेलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने का एक शानदार तरीका है.

Snowboarding क्या है और क्यों है खास खेल?

Snowboarding एक एडवेंचर से भरा खेल है, जो बर्फीले पहाड़ों पर खेला जाता है. इस खेल में खिलाड़ी एक खास बोर्ड पर खड़े होकर ढलान से नीचे फिसलते हैं. इसमें शरीर का बैलेंस बनाए रखना सबसे जरूरी होता है. Snowboarding सिर्फ तेज रफ्तार का खेल नहीं है, बल्कि इसमें प्रैक्टिस, आत्मविश्वास और हिम्मत की भी जरूरत होती है. यह खेल खासतौर पर ठंडे देशों में पॉपुलर है, लेकिन अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में पसंद किया जाने लगा है.

यह भी पढ़ें: Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >