नये साल पर Google Doodle का बदला अंदाज, गोल्ड–सिल्वर थीम में मना रहा 2026 का जश्न

गूगल भी क्रिएटिव अंदाज में अपने Google Doodle के जरिए नये साल 2026 का जश्न मना रहा है. आज का डुडल गोल्डन और सिल्वर थीम में सजा हुआ है, जिसमें कैंडी और रंग-बिरंगे कंफेटी दिख रहे हैं.

Google Doodle: साल 2025 खत्म होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं और कुछ घंटों बाद नया साल का आगाज हो जाएगा. दुनियाभर के लोग नये साल का जश्न मना रहे हैं. ऐसे में इसमें Google कैसे पीछे रहे. गूगल भी आज अपने Google Doodle के जरिए अलग अंदाज में साल 2025 को विदाई देते हुए नये साल 2026 का स्वागत कर रहा है. आज के डूडल में चमकदार गोल्डन रंग, फॉइल जैसे “2026” और बीच में रखी कैंडी नये साल की खुशियों, मिठास और सेलिब्रेशन को खास तरह से दिखा रही है.

क्या दिख रहा आज के गूगल डूडल में?

आज के Google Doodle में गूगल क्रिएटिव अंदाज में साल 2025 को अलविदा कहते हुए नये साल का स्वागत कर रहा है. आज का डुडल काफी रंगीन और जश्न से भरा है. डुडल में “Google” को सुनहरे, चमकदार अक्षरों में डिजाइन किया गया है. वहीं, Google के बीच में सिल्वर फॉइल जैसे गुब्बारों की स्टाइल में “2025” बना हुआ है और उसके ठीक नीचे एक कैंडी बनी हुई है, जिसके ओपन होते ही “2025” नये साल “2026” में बदल जा रहा है. साथ ही चारों ओर रंग-बिरंगे कंफेटी उड़ रहे हैं और छोटे सितारे पूरे डूडल को पार्टी जैसा माहौल दे रही है.

आज का डुडल क्यों खास है?

आज का गूगल डूडल इसलिए खास है, क्योंकि यह सिर्फ नये साल 2026 की शुरुआत का जश्न नहीं मना रहा, बल्कि उम्मीद, खुशी और नई शुरुआत का एक खूबसूरत संदेश भी दे रहा है. सुनहरे रंगों में सजा “Google”, सिल्वर फॉइल स्टाइल में उभरा “2026” और रंग-बिरंगे कंफेटी, ये सभी मिलकर यह दिखाते हैं कि नया साल पॉजिटिव एनर्जी और एक नयी शुरुआत के साथ आया है. सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन के जरिए गूगल ने एक बार फिर साबित किया है, कि छोटे-से विज़ुअल के जरिए भी बड़ा और पॉजिटिव मैसेज दिया जा सकता है.

गूगल डूडल की परंपरा

गूगल अपने डूडल्स के जरिए हर खास मौके को यादगार बनाता है, चाहे फेस्टिवल्स हों, ऐतिहासिक दिन या नये साल की शुरुआत. नये साल का डूडल लोगों को यह याद दिलाता है कि हर साल एक नया अवसर लेकर आता है.

यह भी पढ़ें: Google Maps में आया Gemini AI, अब बस बोलने पर तुरंत मिलेगी रास्ते और आसपास की पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >