साल भर में कितना कमाते हैं Google CEO? सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर कंपनी करती है करोड़ों रुपये खर्च

Google CEO Salary: Alphabet Inc. ने Google CEO सुंदर पिचाई को मिलने वाले पैकेज का खुलासा कर दिया है. जिसमें पिचाई पर होने वाली सिक्योरिटी खर्च ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Google CEO Salary: हम हर काम के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे बड़ी टेक कंपनी Google के CEO सुंदर पिचाई की सालाना कमाई कितनी है? आपको जान कर हैरानी होगी कि Google CEO सुंदर पिचाई की सालाना कमाई एक औसत कर्मचारी से 32 गुना ज्यादा है. जी हां, गूगल सीईओ पिचाई साल भर में करोड़ों रुपये कमाते हैं. हाल ही में, Alphabet Inc. ने Google CEO सुंदर पिचाई की साल 2024 की सैलरी का खुलासा किया है. जिसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात पिचाई पर होने वाली सिक्योरिटी खर्च है.

यह भी पढ़ें: संडे के दिन 4 घंटे काम करने पर छलका Google की इंजीनियर का दर्द, वर्क-लाइफ बैलेंस पर फिर से छिड़ी बहस

2024 में पिचाई को मिला था इतना का पैकेज

Alphabet Inc. ने अपने खुलासे में बताया है कि सुंदर पिचाई को साल 2024 में 2023 के मुकाबले ज्यादा पैकेज दिया गया है. साल 2023 में जहां पिचाई को करीब 88 लाख डॉलर यानी 75.68 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया था. वहीं, 2024 में सुंदर पिचाई को करीब 1.07 करोड़ डॉलर रुपये का पैकेज यानी की लगभग 92 करोड़ रुपये दिया गया है. हालांकि, Google CEO को 2022 में सबसे ज्यादा लगभग 1,943.60 करोड़ रुपये (22.6 करोड़ डॉलर) का पैकेज दिया गया था. जो अब तक की सबसे बड़ी पैकेज है.

सैलरी पैकेज में ये भी शामिल

सुंदर पिचाई की सैलरी काफी ज्यादा है. पिचाई को मिल रहे पैकेज में कई सारी चीजें भी शामिल हैं. लेकिन सुंदर पिचाई की सिक्योरिटी पर हो रहे खर्च ने सबका ध्यान अपनी और खींचा है. पिचाई के पैकेज में सबसे ज्यादा बड़ा हिस्सा स्‍टॉक्‍स का है. बेसिक सैलरी कि बात करें तो Google की तरफ से पिचाई को करीब 17.20 करोड़ रुपये (20 लाख डॉलर) मिलते हैं.

पिचाई की सिक्योरिटी पर कंपनी करती है इतना खर्च

सैलरी से ज्यादा तो कंपनी पिचाई की सुरक्षा पर खर्च करती है. पिचाई की सिक्योरिटी के लिए Alphabet Inc. ने 71.12 करोड़ रुपये (82.7 लाख डॉलर) खर्च किए हैं, जो पिछले साल से 22% ज्यादा है. पिचाई के सिक्योरिटी खर्चों में घर से लेकर ट्रेवल और पर्सनल ड्राइवर शामिल है. वहीं, कंपनी का कहना है कि इसमें पिचाई को कोई भी लग्जरी सुविधा नहीं दी जाती है. पिचाई दुनिया के सबसे बड़े टेक कंपनी में हाई-प्रोफाइल पोजीशन को संभालते हैं ऐसे में उनकी सिक्योरिटी पर किया जा रहा खर्च सिर्फ नौकरी का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: Nandini Agrawal: दुनिया की सबसे युवा CA हैं सोशल मीडिया स्टार, जानिए कैसे रचा इतिहास

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >