Earthquake Alert: भूकंप आने से पहले फोन पर मिल जाएगा अलर्ट, तुरंत ऑन कर लें यह फीचर

Earthquake Alert: गूगल का नया सिस्टम आपके एंड्रॉयड फोन को भूकंप डिटेक्टर में बदल सकता है और इसके माध्यम से आपको अलर्ट भी मिल सकते हैं. यदि यूजर्स अपने फोन में भूकंप अलर्ट एक्टिवेट करते हैं, तो वे समय से पहले सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं.

Earthquake Alert: आज सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. दिल्ली एनसीआर में आने वाले इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और मेरठ सहित कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र दिल्ली में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई. भूकंप प्रभावित इलाकों में सतर्क रहना जीवनरक्षक साबित हो सकता है. आजकल, कई आधुनिक स्मार्टफोन में ऐसे एक्सेलेरोमीटर लगे होते हैं जो भूकंपीय गतिविधियों का पता लगा सकते हैं. यदि यूजर्स अपने फोन में भूकंप अलर्ट एक्टिवेट करते हैं, तो वे समय से पहले सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें जरूरी सुरक्षा उपाय करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सेकंड मिल सकते हैं.

Earthquake alerts फीचर को कैसे ऑन करें?

गूगल के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम कई देशों में उपलब्ध है, जिसमें भारत भी शामिल है. अगर आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं, तो इस अलर्ट सिस्टम को निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑन कर सकते हैं:

  • अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स (settings) खोलें.
  • “सुरक्षा और आपातकाल” (safety & emergency) पर टैप करें.
  • उस विकल्प को खोजें जिसमें “भूकंप अलर्ट” (Earthquake alerts) लिखा हो.
  • फीचर को एक्टिवेट करने के लिए स्विच को टॉगल करें.

अपने स्मार्टफोन पर अलर्ट सिस्टम सेट करने के बाद, आपको पास के इलाकों में होने वाले भूकंप के बारे में अपडेट्स मिलते रहेंगे. हालांकि, ध्यान देने वाले बात यह है कि यह अलर्ट सिस्टम केवल 4.5 मैग्निट्यूड या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के लिए ही सक्रिय होता है और कम तीव्रता वाले भूकंप के लिए यह काम नहीं करता.

कैसे काम करता है Earthquake alerts फीचर 

हर एंड्रॉइड स्मार्टफोन में एक एक्सेलेरोमीटर होता है, जो एक सिस्मोमीटर की तरह काम करता है. यह सेंसर कंपन को पहचानता है और जब कोई भूकंप महसूस होता है, तो यूजर्स को अलर्ट भेजता है. गूगल ने अपने ब्लॉग में बताया कि अगर आपका फोन चार्ज हो रहा है, तो यह भूकंप के प्रारंभिक चरणों को जल्दी पहचान सकता है और अलर्ट भेजना शुरू कर सकता है.

जब आपको स्मार्टफोन पर अलर्ट मिलता है, तो इसमें भूकंप की तीव्रता और आपके स्थान के नजदीक उसकी जानकारी दी जाती है. गूगल का कहना है कि इंटरनेट सिग्नल की गति सिस्मिक लहरों से कहीं ज्यादा तेज होती है, जिससे यूजर्स को समय पर सूचना मिलती है, जो भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान खोजने के लिए बेहद अहम हो सकता है.

यह भी पढ़े: Girlfriend ने WhatsApp मैसेज डिलीट कर दिया? ऐसे करें रिकवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >