Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में बनायेगा परफेक्ट, सबके लिए मुफ्त हुआ यह फीचर

Google AI Tool: गूगल फोटो यूजर्स अब एआई ऑपरेटेड मैजिक एडिटर काे फ्री में यूज कर सकेंगे. यह सर्विस पहले केवल पिक्सेल डिवाइसेज और पेड सब्सक्राइबर्स को ही मिलती थी.

Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में परफेक्ट बनायेगा. गूगल ने यूजर एक्सपीरिएंस बढ़िया बनाने के लिए गूगल फोटोज में एक नये अपडेट की घोषणा की है. इस नये अपडेट का असर यह होगा कि गूगल फोटोज यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल अब निशुल्क कर सकेंगे. गूगल ने बताया है कि नया अपडेट 15 मई से लागू होगा और इसके बाद यूजर्स मुफ्त में फोटो अनब्लर, मैजिक इरेजर और पोर्ट्रेट लाइट आदि फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.

गूगल फोटो अपग्रेड क्या काम करता है?

गूगल फोटोज के मैजिक एडिटर फीचर को गूगल ने पिछले साल पिक्सेल 8 और पिक्सेल 8 प्रो के लॉन्च के साथ पेश किया था. जेनरेटिव एआई आधारित यह टूल किसी फोटो में गैप भरने, सब्जेक्ट को दोबारा पोजिशन करने और फोटो के फोरग्राउंड या बैकग्राउंड में एडिटिंग करने में सक्षम है. मैजिक एडिटर का इस्तेमाल कर यूजर्स अपनी तस्वीर में मनचाहे बदलाव कर सकते हैं.

गूगल पर सर्च के लिए लगेंगे पैसे? AI कंटेंट के लिए कंपनी वसूल सकती है फीस

हर महीने मिलेंगे 10 मैजिक एडिटर

गूगल ने ताजा अपडेट के बारे में बताया है कि एआई एडिटिंग टूल्स पिक्सेल टैबलेट सहित ज्यादातर डिवाइसेज के साथ काम करेंगे, जिससे अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स तक इसकी पहुंच बढ़ जाएगी. इसके अलावा, एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लैटफॉर्म पर गूगल फोटोज यूजर्स प्रतिमाह 10 मैजिक एडिटर प्राप्त करेंगे, जिससे फोटो एडिटिंग में एक्सपेरिमेंट और क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता रहेगा. बताते चलें कि गूगल आगामी 15 मई से यह अपडेट अपने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने लगेगी.

किन डिवाइस को सपोर्ट करेगा यह फीचर?

गूगल फोटोज के एआई बेस्ड इन फीचर्स को ऑपरेट करने के लिए आपके पास एंड्रॉयड फोन होना जरूरी है, जिसका वर्जन 8.0 या उससे ऊपर का हो. वहीं, iOS 15 या उससे ऊपर के वर्जन वाले आईफोन को यह सपोर्ट करेगा. इसके साथ ही, जिस डिवाइस पर आप गूगल फोटोज ऐप यूज कर रहे हैं उसमें कम से कम 3GB रैम होनी चाहिए, ताकि आप HDR एफेक्ट, मैजिक इरेजर और सिनेमैटिक फोटोज जैसे फीचर्स का फायदा उठा पाएं.

Google Files में आया कमाल का फीचर, अब चुटकियों में कर सकेंगे किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >