Google ने गुरुवार को अपने Google AI Pro सब्सक्रिप्शन प्लान के फायदे बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी के अनुसार, अब इस प्लान के यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ज्यादा क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और AI बेस्ड इस प्लान की वैल्यू को और बढ़ाता है, जिसमें पहले से ही एडवांस AI टूल्स और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है.
अब मिलेगा 5TB क्लाउड स्टोरेज
नई अपडेट के बाद Google AI Pro प्लान के सब्सक्राइबर्स को अब 2TB की जगह 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी. यह जानकारी Google One की हेड Shimrit Ben-Yair ने X (ट्विटर) पर शेयर कर दी है. यह स्टोरेज Google Drive, Gmail और Google Photos जैसी सर्विसेज में इस्तेमाल की जा सकेगी. खास तौर पर यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगी, जो ज्यादा वीडियो, फोटो और डॉक्यूमेंट्स स्टोर करते हैं या AI से बड़े कंटेंट जेनरेट करते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि स्टोरेज बढ़ने के बावजूद प्लान की कीमत वही रहेगी. भारत में मंथली ₹1,950 या ईयरली ₹19,500.
Google AI Pro प्लान कैसे लें?
- Google One वेबसाइट पर जाएं.
- Google AI Pro प्लान चुनें.
- प्राइस और पेमेंट डिटेल्स चेक करें.
- Agree पर क्लिक करें.
- पेमेंट मेथड चुनें.
- Subscribe पर क्लिक करें.
AI फीचर्स और बेनेफिट्स
Google AI Pro प्लान के साथ यूजर्स को Gemini AI और Deep Research जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा Veo मॉडल के जरिए वीडियो जेनरेशन और Whisk प्लेटफॉर्म पर इमेज से वीडियो बनाने की सुविधा भी दी जाती है.
यूजर्स को हर महीने 1,000 AI क्रेडिट्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेशन के लिए किया जा सकता है. NotebookLM में ऑडियो ओवरव्यू और नोटबुक बनाने की लिमिट भी ज्यादा मिलती है.
इसके अलावा, Google Docs, Sheets और Slides जैसे ऐप्स में सीधे Gemini एक्सेस मिलता है, जिससे काम और भी आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Google Veo 3.1 Lite लॉन्च, टेक्स्ट और इमेज से तुरंत हो जाएगा AI वीडियो तैयार
