OMG! ब्वॉयफ्रेंड के फोन से अपनी फोटो डिलीट करने चली थी गर्लफ्रेंड, गैलरी देख सिर चकराया… आप न करना ऐसी गलती

Cyber Crime News – बेंगलुरु में एक बीपीओ में काम करनेवाली 22 साल की लड़की अपने ऑफिस में ही काम करने वाली 25 साल के एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी. इस रिश्ते के दौरान लड़के ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें ले ली थीं…

Dirty Photo Cyber Crime : आज के समय में तकनीक ने जहां हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है, वहीं इसकी वजह से मुश्किलें भी कम नहीं हैं. आपकी जरा-सी गलती बहुत भारी पड़ सकती है. इसे तकनीक का ही असर कहेंगे कि आपकी निजी जिंदगी पर भी हर किसी की नजर रहती है. ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़की के साथ. उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर बड़ा विश्वास किया था, लेकिन जब उसे उस पर थोड़ा शक हुआ, तब तक बड़ी देर हो चुकी थी. लड़की ने जब अपने प्रेमी के फोन की गैलरी खंगाली, तो उसे देखकर उसका सिर चकरा गया. लड़के के फोन में उस लड़की सहित लगभग 13,000 महिलाओं की अश्लील तस्वीरें थीं.

आखिर क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु में एक बीपीओ में काम करनेवाली 22 साल की लड़की अपने ऑफिस में ही काम करने वाली 25 साल के एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी. इस रिश्ते के दौरान लड़के ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें ले ली थीं. दोनों लगभग चार महीनों तक रिलेशन में रहे. किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई और दोनों अलग हो गए थे. यह लड़की अपनी तस्वीरें लड़के के फोन से डिलीट करना चाहती थी, इसीलिए उसने लड़के की जानकारी के बगैर फोन उठाया और जैसे ही उसने फोन की गैलरी ओपन की, तो उसके होश उड़ गए. गैलरी में उसके और दूसरी लड़कियों की लगभग 13 हजार न्यूड फोटोज थीं.

Also Read: Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, आप भी रहें सतर्क; जानें पूरा मामला

साइबर क्राइम का केस दर्ज

लड़की ने इसके बारे में अपने ऑफिस में सभी लोगों को इसके बारे में बताया. बीपीओ कंपनी की लीगल हेड ने इस लड़के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. कंपनी में काम कर रहीं अन्य महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी के प्रमुख ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिये. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि इससे अन्य महिलाओं पर भी असर पड़ सकता था. यह बात दीगर है कि उसने उस ऑफिस में किसी भी अन्य महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया था, लेकिन उसके मकसद के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. हां, अगर तस्वीरें लीक हो जातीं, तो उनके साथ न जाने क्या होता.

पूछताछ में क्या बोला आरोपी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि उस लड़के के खिलाफ पुलिस एक्शन लिया गया है और उसे ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया, उसने कबूल किया है कि उसे ऐसा करने में मजा आता था. पुलिस अब लड़के की कॉल डीटेल चेक कर रही है कि उसने किसी महिला को कभी ब्लैकमेल तो नहीं किया या उसने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल तो नहीं की हैं. पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67 (ए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: ALERT: गाजियाबाद में बैठे-बैठे केरल का बैंक खाता खाली कर दे रहे साइबर ठग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >