एयरटेल यूजर्स की मौज, इन प्लान्स में मिल रहा फ्री एप्पल म्यूजिक

Airtel अपने चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में छह महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है. यह ऑफर 319 से 449 रुपये वाले प्लान्स पर अवेलेबल है. जानिए कैसे कर सकते हैं इस ऑफर को क्लेम.

अगर आप Airtel प्रीपेड यूजर के साथ-साथ Apple यूजर भी हैं, तो यह खबर आपके काम की है. एयरटेल ने अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में नये बेनिफिट्स एड कर दिए हैं. अब कंपनी इन प्लान्स के साथ छह महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दे रही है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई एडिशनल चार्ज नहीं देना होगा. यह ऑफर एयरटेल के उन प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है, जिनकी कीमत 319 रुपये से लेकर 449 रुपये तक है. हालांकि, यूजर्स को इस ऑफर को खुद क्लेम करना होगा और यह सुविधा सिर्फ Airtel Thanks ऐप के जरिए ही मिलेगी.

Airtel पर Apple Music कैसे एक्टिवेट करें?

Airtel के प्लान्स में मिल रहा Apple Music का यह फायदा थर्ड पार्टी रिचार्ज ऐप्स पर नहीं दिखेगा. इसे एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को Airtel Thanks ऐप का इस्तेमाल करना जरूरी है. इसके लिए-

  • यूजर पहले अपने फोन में Airtel Thanks ऐप इंस्टॉल या उसे अपडेट कर लें.
  • इसके बाद अपने एयरटेल प्रीपेड नंबर से लॉग इन करें.
  • ऐप में Rewards या OTT सेक्शन खोलें.
  • Apple Music ऑफर को चुनें.
  • Claim Now पर टैप करें और अपनी Apple ID से साइन इन करें.
  • Apple ID लिंक होते ही Apple Music छह महीने के लिए एक्टिव हो जाएगा.

Airtel के कौन से प्रीपेड प्लान में मिल रहा है एप्पल म्यूजिक?

फिलहाल Airtel चार प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में यह सुविधा दे रहा है. जिसमें-

319 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5GB डेटा, 100 SMS डेली और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ छह महीने का Apple Music, Google One 30GB स्टोरेज, 12 महीने का Adobe Express, Airtel HelloTunes और Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलता है.

319 रुपये वाला प्लान

349 रुपये वाला प्लान

इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा, 100 SMS डेली और 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. यूजर्स को छह महीने का Apple Music, SonyLIV और अन्य ऐप्स का एक्सेस, अनलिमिटेड 5G डेटा, Adobe Express, Airtel LIVE Alerts और HelloTunes मिलते हैं.

349 रुपये वाला प्लान

379 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा, 100 SMS डेली एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. साथ में छह महीने का Apple Music, अनलिमिटेड डेटा 5G यूजर्स के लिए, Google One 30GB स्टोरेज, Adobe Express, Airtel LIVE Alerts और HelloTunes मिलते हैं.

379 रुपये वाला प्लान

449 रुपये वाला प्लान

यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा, 100 SMS डेली और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसके साथ Apple Music के छह महीने, Google One स्टोरेज, SonyLIV और अन्य ऐप्स, JioHotstar Mobile, Adobe Express, Airtel LIVE Alerts और HelloTunes का फायदा मिलता है.

449 रुपये वाला प्लान

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

Apple Music का यह ऑफर हर प्रीपेड नंबर पर सिर्फ एक बार ही क्लेम किया जा सकता है. छह महीने पूरे होने के बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप 119 रुपये हर महीने में रिन्यू हो जाएगा. अगर आप आगे इसे कंटिन्यू नहीं रखना चाहते हैं, तो फ्री पीरियड खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना जरूरी होगा. कम कीमत में ढेर सारे बेनिफिट्स और फ्री Apple Music के साथ ये Airtel प्लान म्यूजिक लवर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एयरटेल का यह प्लान कपल्स के लिए बेस्ट, गिन लीजिए फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >