Black Friday Sale में मची लूट, धड़ल्ले से गिरी Galaxy S24 Ultra की कीमत, फटाफट चेक करिए ऑफर

Amazon Black Friday Sale में Galaxy S24 Ultra पर 37% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से पूरे 50 हजार रुपये कम हो गई है.

अगर आप Galaxy S24 Ultra के सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन पर चल रहे Amazon Black Friday Sale में स्मार्टफोन्स पर 40% तक छूट मिल रही है, जिससे कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमत धड़ल्ले से कम हो गई है. ऐसे में लाखों में लॉन्च हुआ S24 Ultra भी इस सेल में हजारों रुपये में मिल रहा है. S24 Ultra पर 1-2 हजार रुपये का नहीं, बल्कि पूरे 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो फिर फटाफट यहां जानिए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में.

Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिल रही भारी छूट

Amazon Black Friday Sale में Samsung Galaxy S24 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट पर 37% तक की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद 1,34,999 रुपये में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत सिर्फ 84,999 रुपये हो गई है. यानी कि पूरे 50 हजार रुपये का भारी डिस्काउंट का फायदा आपको मिलेगा. वहीं, अगर आप EMI पर इस फोन को लेना चाहते हैं, तो आप 6 महीने के No-Cost EMI पर इस फोन को खरीद सकते हैं.

Samsung galaxy s24 ultra की अमेजन सेल में कीमत

Samsung Galaxy S24 Ultra की खासियत

  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच की Quad HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.
  • बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है.
  • फोटोग्राफी के लिए, इस मॉडल में OIS सपोर्ट के साथ 200MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस और 5x जूम सपोर्ट के साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया है. वहीं, 12MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल को सपोर्ट करता है. 
  • मॉडल में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और Qi वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. मॉडल IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे 30 मिनट तक 1.5 मीटर पानी में डूबने के बाद भी फोन को कुछ नहीं होगा.

Disclaimer: यहां दी गई डिस्काउंट की जानकारी अमेजन में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.

यह भी पढ़ें: 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का नया धाकड़ गेमिंग मॉडल, प्रोसेसर से लेकर बैटरी और कैमरा सब है सुपरहिट

यह भी पढ़ें: 40 हजार से कम में iPhone 16, Amazon-Flipkart-Croma पर तगड़े एक्सचेंज ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >