Funny Video: स्कूटी वाली लड़की ने हाथी को मारी टक्कर, देखें क्या हुआ आगे

Funny Video: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार लड़की सड़क पर एक हाथी को टक्कर मार देती है. इसके बाद आगे क्या होता है? देखिए

Funny Video | Scooty Wali Ladki Ka Video: स्कूटी सवार लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, स्कूटी सवार लड़की के साथ एक अनहोनी हो जाती है और यह घटना कैमरे में कैद हो गई है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाम का समय है और एक हाथी अपने महावत के साथ सड़क के किनारे खड़ा होता है. महावत हाथी को कहीं ले जाने की तैयारी कर रहा होता है. सड़क पर ट्रैफिक है, लेकिन इस विशालकाय जानवर से लोग थोड़ी दूरी बनाकर आ-जा रहे हैं. तभी अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

स्कूटी वाली लड़की ने मारी हाथी को टक्कर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार लड़की सड़क पर अचानक हाथी से टकरा जाती है. यह सब कुछ इतनी से होता है कि लड़की को संभलने का मौका भी नहीं मिलता. स्कूटी से टक्कर के बाद हाथी अचानक भागने लगता है. हाथी जैसे विशालकाय जानवर का इस तरह से अचानक भागना सबके लिए चौंकाने वाला था. ऐसे में हाथी के भागते ही वहां अफरातफरी मच जाती है. हालांकि, इस हादसे में हालांकि लड़की को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ, लेकिन इस घटना से हर कोई हैरान रह गया.

सोशल मीडिया में चकल्लस

हाथी से स्कूटीवाली लड़की की टक्कर का यह वीडियो वायरल का तड़का नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वैसे यह दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स यह वीडियो सोशल मीडिया में जैसे ही वायरल हुआ, लोग इसके मजे लेने लगे. कुछ यूजर्स इसे लड़की की गलती बता रहे हैं, तो कुछ का यह मानना है कि हाथी को सड़क पर खड़ा करना सही नहीं है. एक यूजर ने कहा, वीडियो ने यह साबित करता है कि कई बार हम इंसान जंगली जानवरों के आसपास होते हुए भी असावधान रहते हैं और ऐसी घटना घट सकती है.

Rare VIDEO: मगरमच्छ ने किया ड्रोन का शिकार, निगलते ही मुंह में हुआ ब्लास्ट

Divorce Mehndi Design: महिला ने मेहंदी डिजाइन से बतायी शादी से लेकर तलाक तक की कहानी, वायरल हो रहा VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >