WhatsApp पर आने वाले बेकार फोटो और वीडियो से भर रहा स्टोरेज? बस इस सेटिंग को ऑफ करते ही दूर होगी प्रॉब्लम

क्या WhatsApp हर रोज आपके फोन की स्टोरेज बेवजह की फोटो-वीडियो से भर देता है? एक छोटी-सी सेटिंग बदलकर आप ऑटो-डाउनलोड को रोक सकते हैं. इससे आप सभी चैट्स के लिए या सिर्फ कुछ चुनिंदा चैट्स के लिए मीडिया डाउनलोड बंद कर पाएंगे. आइए जानते हैं कैसे

WhatsApp: अगर आपके फोन की स्टोरेज बार-बार WhatsApp की बेकार फोटो और वीडियो से भर जाती है, तो इसका एक आसान सा हल है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. हम बात कर रहे हैं ऑटोमेटिक मीडिया डाउनलोड को बंद करने की. WhatsApp के हैवी यूजर्स को रोज ग्रुप चैट्स और मैसेजेज में ढेरों फोटो-वीडियो मिलते रहते हैं. डिफॉल्ट सेटिंग में ऐप अपने-आप सारी मीडिया डाउनलोड कर लेता है, और देखते-देखते आपके फोन की कई GB स्टोरेज ऐसे ही कंटेंट से भर जाती है, जिसे आप शायद दोबारा देखना भी नहीं चाहते.

डिफॉल्ट रूप से WhatsApp सारे डाउनलोड किए हुए मीडिया को फोन की गैलरी वाले फोल्डर में सेव कर देता है. अगर आप इस सेटिंग को बंद कर दें, तो सिर्फ वही मीडिया खुद सेव कर पाएंगे जो आप सच में रखना चाहते हैं. आइए जानते हैं कैसे WhatsApp में ऑटो-सेव मीडिया को बंद किया जाए चाहे वो सभी चैट्स के लिए हो या किसी एक खास चैट के लिए.

सभी चैट्स में ऑटो-सेव कैसे बंद करें?

अगर आप चाहते हैं कि WhatsApp किसी भी चैट का नया फोटो या वीडियो आपकी गैलरी में सेव न करे, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • WhatsApp खोलें.
  • ऊपर दाई तरफ दिए तीन डॉट्स (More options) पर टैप करें.
  • Settings में जाएं.
  • Chats वाला ऑप्शन चुनें.
  • Media visibility को ऑफ कर दें.

इतना करने के बाद WhatsApp से डाउनलोड होने वाले नए फोटो और वीडियो आपकी फोन गैलरी में दिखाई नहीं देंगे.

कैसे रोकें किसी खास चैट से मीडिया अपने-आप सेव होना?

कई बार हमें ऐसे ग्रुप में जोड़ दिया जाता है जहां हम ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन फिर भी रहना पड़ता है जैसे सोसाइटी वाला ग्रुप या फॉरएवर फ्रेंड्स वाला. वहां कई तरह की फोटो-वीडियो आती रहती हैं, जिन्हें हम देखते भी नहीं. ऐसे में कुछ लोग चाहते हैं कि बाकी चैट्स में मीडिया ऑटो-सेव रहे, लेकिन ऐसे हाई-वॉल्यूम ग्रुप या किसी खास चैट में ये बंद कर दिया जाए. इसके लिए हर चैट की सेटिंग अलग से बदली जा सकती है.

  • जिस चैट या ग्रुप में मीडिया सेव नहीं करना चाहते, उसे खोलें.
  • ऊपर दिए गए नाम पर टैप करें, या तीन-डॉट मेन्यू में जाकर View contact / Group info चुनें.
  • Media visibility पर टैप करें.
  • No चुनें और फिर OK दबा दें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आपको किसी ने Block किया है या नहीं, कैसे पता करें? ये 5 संकेत खोल देंगे सारे राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >