Free Aadhaar Update: मुफ्त में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन आज हो रही खत्म, फटाफट ऑनलाइन करा लें काम

Free Aadhaar Update: My Aadhaar Portal पर जाकर आप फ्री में आधार अपडेट करा सकते हैं. वहीं, आप आधार सेंटर जाकर 50 रुपये की फीस के साथ ऑफलाइन अपडेट करा सकते हैं.

Free Aadhaar Update: आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 तक है. इसके बाद आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आधार अपडेट कर सकते हैं. My Aadhaar Portal पर जाकर आप फ्री में आधार अपडेट करा सकते हैं. वहीं, आप आधार सेंटर जाकर 50 रुपये की फीस के साथ ऑफलाइन अपडेट करा सकते हैं.

डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको वोटर आईडी, राशन कार्ड, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता हो सकती है. इसके अलावा, अगर आपको बायोमेट्रिक (आईरिस, फिंगरप्रिंट, फोटो) बदलाव करना है, तो आपको आधार सेंटर जाकर ही अपडेट कराना होगा.

10 साल पुराना आधार जरूर कराएं अपडेट

यदि आपने 10 साल पुराना आधार कार्ड नहीं अपडेट कराया है, तो इसे अपडेट करना जरूरी है, क्योंकि इससे सरकारी योजनाओं और अन्य कार्यों में परेशानी हो सकती है. 14 दिसंबर 2024 के बाद अपडेट कराने के लिए शुल्क लगेगा, लेकिन आधार का काम करना बंद नहीं होगा.

आधार कार्ड अपडेट कराने का ऑनलाइन प्रॉसेस

  • आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है
  • यहां आप हिंदी या दिखाई दे रहे कोई भी लैंग्वेज को चुन सकते हैं
  • अब आपको जो जानकारी अपडेट करनी है उस पर क्लिक करना है
  • जैसे एड्रेस अपडेट करना हो, तो आधार अपडेट ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा
  • अब फिर स्क्रीन पर आपको माय आधार पर जाकर लॉग-इन करना होगा
  • इसके लिए अपना अधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आयेगा, जिससे आप लॉगइन कर पाएंगे
  • लॉगिन करने के लिए आधार नंबर, कैप्चा और आपके फोन पर आया वन टाइम पासवर्ड डालना होगा
  • फिर एक नया विंडो खुलेगा और यहां ऊपर में आपको डॉक्यूमेंट अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा
  • इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट पर जाना है
  • यहां पर अपना डेमोग्राफिक डीटेल्स जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस वेरिफाई करना है
  • सारे डीटेल्स को वेरिफाई करने के बाद आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर आयेगा
  • इस नंबर को नोट कर लेना है, क्योंकि आधार अपडेट प्रॉसेस ट्रैक करने में इसकी जरूरत पड़ेगी
  • आधार कार्ड जब अपडेट हो जाएगा, तो UIDAI की तरफ से आपको मेल या मैसेज भेज दिया जाएगा
  • आधार अपडेट हो जाए तो इसे आप UIDAI की साइट पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं.

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

Tech Tips: अपने मोबाइल फोन की सिक्योरिटी ऐसे करें चाक-चौबंद, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >